भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!

रैनसमवेयर ग्रुप World Leaks ने भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े कथित 19 हजार संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर अपलोड किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 16:30 IST
ख़ास बातें
  • World Leaks ने 19 हजार कथित फाइलें डार्क वेब पर अपलोड करने का दावा किया
  • Reliance Group ने थर्ड-पार्टी सर्वर पर Partial Breach की पुष्टि की
  • रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से लीक हुए डॉक्यूमेंट्स की पुष्टि नहीं कर सका

कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से जुड़े कथित डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर होने का दावा

Photo Credit: Unsplash/ Desola Lanre-Ologun

भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट (KKNPP) से जुड़े कथित संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रैनसमवेयर ग्रुप World Leaks ने डार्क वेब पर करीब 19,000 फाइलें अपलोड की हैं। इन फाइलों में प्लांट के कुछ हिस्सों के कथित ब्लूप्रिंट, सप्लायर्स की जानकारी, मीटिंग रिकॉर्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट में इन डॉक्यूमेंट्स की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, World Leaks ने इन डॉक्यूमेंट्स को Reliance Group से जुड़ा डेटा बताया है। इस मामले पर रिलायंस ग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि थर्ड-पार्टी के डेटा सेंटर सर्विस प्रोवाइडर Yotta के सर्वर पर मौजूद उसके डेटा में पार्शियल ब्रीच की घटना हुई है। कंपनी ने बताया कि इस घटना की जानकारी सरकार को दे दी गई है। हालांकि, ग्रुप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर कौन-सा डेटा प्रभावित हुआ है।

रॉयटर्स ने जिन डॉक्यूमेंट्स को रिव्यू किया, वे 2016 से लेकर 2025 के मध्य तक की अवधि के बताए गए हैं। इनमें कथित तौर पर प्लांट के कुछ ब्लूप्रिंट, इक्विपमेंट्स के रिव्यू, निरीक्षण और मीटिंग रिकॉर्ड, इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट्स और सप्लायर से जुड़ी जानकारी शामिल है। World Leaks की वेबसाइट पर Reliance Group से जुड़ी कुल 8.58 लाख फाइलें मौजूद बताई गई हैं, जिनमें से लगभग 19,000 फाइलों को सबसे सेंसेटिव बताया गया है।

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट तमिलनाडु में स्थित है और यह भारत के सात न्यूक्लियर पावर प्लांट में सबसे बड़ा है। यह केंद्र सरकार की न्यूक्लियर कैपेसिटी बढ़ाने की योजना का भी अहम हिस्सा माना जाता है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को साल 2018 में प्लांट की यूनिट-3 और यूनिट-4 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन और निर्माण का ठेका मिला था।

World Leaks का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में आ चुका है। जून में इस रैनसमवेयर ग्रुप ने दावा किया था कि उसने Tata Group से जुड़े डेटा के बदले 15 लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी। उस समय ग्रुप ने कहा था कि मांग पूरी नहीं होने के बाद उसने कथित तौर पर Apple और Tesla से जुड़े सीक्रेट डिजाइन डॉक्यूमेंट्स पब्लिक कर दिए थे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.