दुनिया का सबसे लंबा Hyperloop ट्यूब जल्द भारत में! रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

रेल मंत्रालय ने मई 2022 में IIT मद्रास को Hyperloop तकनीक के स्वदेशी विकास और वैलिडेशन के लिए 8.34 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास के Hyperloop टेस्टिंग फैसिलिटी का दौरा किया
  • यहां विकसित किया जा रहा Hyperloop ट्यूब जल्द ही दुनिया का सबसे लंबा होगा
  • मौजूदा 410-मीटर ट्यूब अभी एशिया का सबसे लंबा Hyperloop टेस्टिंग ट्यूब है

Photo Credit: Instagram (@ashwini.vaishnaw)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में IIT मद्रास के Hyperloop टेस्टिंग फैसिलिटी का दौरा किया, जहां उन्होंने बताया कि यहां विकसित किया जा रहा Hyperloop ट्यूब जल्द ही दुनिया का सबसे लंबे होने का खिताब हासिल करेगा। मौजूदा 410-मीटर का टेस्ट ट्यूब फिलहाल एशिया का सबसे लंबा Hyperloop टेस्टिंग ट्रैक है। Hyperloop तकनीक को 2013 में एलन मस्क ने कॉन्सेप्टुअलाइज किया था। यह हाई-स्पीड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम वैक्यूम-सील्ड ट्यूब्स के जरिए कैप्सूल को 1000 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलाने में सक्षम है। इस इनोवेटिव ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सफर तेज, कारगर और पर्यावरण के अनुकूल बन सकता है।

अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में Hyperloop के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स तैयार करने की योजना का भी ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव डेमो दिखाते हुए लिखा, "एशिया का सबसे लंबा Hyperloop ट्यूब (410 मीटर)… जल्द ही बनेगा दुनिया का सबसे लंबा।"
Advertisement

रेल मंत्रालय ने मई 2022 में IIT मद्रास को Hyperloop तकनीक के स्वदेशी विकास और वैलिडेशन के लिए 8.34 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस प्रोजेक्ट के सकारात्मक नतीजों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पूरा टेस्टिंग सिस्टम भारत में ही तैयार किया गया है। उन्होंने IIT मद्रास के युवा इनोवेटर्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
 

IIT मद्रास पिछले सात वर्षों से Hyperloop रिसर्च में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां के डिस्कवरी कैंपस में 422 मीटर का स्टूडेंट-रन Hyperloop टेस्ट ट्रैक भी ऑपरेशनल है। हाल ही में संस्थान ने एशिया की पहली ग्लोबल Hyperloop प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसे भारत सरकार और रेल मंत्रालय का समर्थन मिला।
Advertisement

इस बीच, IIT मद्रास के इनक्यूबेटेड डीप-टेक स्टार्टअप TuTr Hyperloop अगले महीने भारत में दुनिया की पहली कॉमर्शियल Hyperloop टेक्नोलॉजी-बेस्ड प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hyperloop, Hyperloop News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.