1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस

भारत ने विदेशी यात्रियों और OCI कार्डहोल्डर्स के लिए e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया है, जिससे एंट्री प्रक्रिया तेज होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 18:04 IST
ख़ास बातें
  • भारत में विदेशी यात्रियों के लिए e-Arrival Card अनिवार्य किया गया
  • फॉर्म भरने के बाद QR कोड से इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज होगी
  • भारतीय नागरिकों को इस नए डिजिटल फॉर्म से छूट दी गई

भारतीय नागरिकों को इस नए डिजिटल फॉर्म से छूट दी गई

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एंट्री प्रोसेस में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया डिजिटल सिस्टम पुराने पेपर फॉर्म की जगह लेता है, जिसे पहले फ्लाइट में या एयरपोर्ट पर भरना पड़ता था। सरकार के मुताबिक इस बदलाव का मकसद एंट्री प्रोसेस को तेज करना, लंबी कतारों को कम करना और डेटा मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है e-Arrival Card और कैसे काम करता है

e-Arrival Card एक ऑनलाइन फॉर्म है, जिसे भारत आने से पहले भरना होता है। यात्री इसे अपने फोन या कंप्यूटर से भर सकते हैं। इसे फ्लाइट के भारत पहुंचने से अधिकतम 72 घंटे पहले सबमिट करना जरूरी है। फॉर्म भरने के बाद एक QR कोड जनरेट होता है, जिसे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना होता है। स्कैनिंग के बाद एंट्री प्रोसेस पहले के मुकाबले तेज हो जाता है।

Advertisement

किन यात्रियों के लिए जरूरी है

यह नियम भारतीय नागरिकों पर लागू नहीं होता। विदेशी पासपोर्ट रखने वाले सभी यात्री और OCI कार्डहोल्डर्स को यह फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसमें टूरिस्ट, बिजनेस ट्रैवलर, स्टूडेंट्स सभी शामिल हैं। ग्रुप या फैमिली ट्रैवल के लिए एक व्यक्ति एक साथ पांच लोगों तक की डिटेल्स भर सकता है, जिससे प्रोसेस और आसान हो जाता है।

कैसे और कहां से करें सबमिट

इस फॉर्म को सरल रखा गया है और इसमें किसी तरह के डॉक्यूमेंट अपलोड की जरूरत नहीं होती। यात्री को पासपोर्ट डिटेल्स, फ्लाइट नंबर, आगमन की तारीख और एयरपोर्ट की जानकारी देनी होती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल, यात्रा का उद्देश्य और भारत में ठहरने का पता भी भरना होता है। यात्री इस फॉर्म को तीन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भर सकते हैं - Bureau of Immigration की वेबसाइट, Indian Visa Online पोर्टल या Su-Swagatam मोबाइल ऐप। फॉर्म सबमिट करने के बाद QR कोड डाउनलोड या स्क्रीनशॉट के रूप में सेव करना जरूरी है। एयरपोर्ट पर यही कोड दिखाना होता है।

Advertisement

अगर फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा

अगर कोई यात्री e-Arrival Card भरना भूल जाता है, तो उसे भारत में एंट्री से रोका नहीं जाएगा। हालांकि ऐसे मामलों में अतिरिक्त जांच हो सकती है और इमिग्रेशन प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.