India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ

Census 2027 में पहली बार self-enumeration की सुविधा मिलेगी, जिससे लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Census 2027 में पहली बार self-enumeration की सुविधा शुरू
  • नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे
  • जनगणना दो चरणों में होगी, डेटा रहेगा सुरक्षित

Photo Credit: Unsplash/ Rupinder Singh

Census 2027: भारत में होने वाली अगली जनगणना को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Census 2027 देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों को “self-enumeration” का ऑप्शन दिया जा रहा है। यानी लोग अब खुद ही ऑनलाइन जाकर अपनी फैमिली और पर्सनल डिटेल्स भर सकेंगे, वो भी एन्यूमरेटर के घर आने से पहले। यह सुविधा अप्रैल 2026 से अलग-अलग राज्यों में Phase I के तहत शुरू की जाएगी। सरकार के मुताबिक इससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान होगी।

क्या होती है जनगणना?

जनगणना (Census) देश में रहने वाले हर व्यक्ति की आधिकारिक गिनती होती है, जिसमें उम्र, शिक्षा, रोजगार, घर की स्थिति और आर्थिक जानकारी जैसी डिटेल्स शामिल होती हैं। भारत में यह प्रक्रिया हर 10 साल में होती है और इसी डेटा के आधार पर सरकारी योजनाएं, संसाधनों का वितरण और पॉलिसी फैसले लिए जाते हैं।

दो चरणों में क्यों होगा Census 2027?

इस बार जनगणना को दो फेज में बांटा गया है ताकि बड़े स्तर पर होने वाली इस प्रक्रिया को ज्यादा ऑर्गनाइज और एक्यूरेट बनाया जा सके।

  • Phase I में घरों से जुड़ी जानकारी जैसे मकान, सुविधाएं और एसेट्स जुटाए जाएंगे।
  • Phase II में लोगों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, उम्र, धर्म, शिक्षा और पेशा दर्ज किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह तरीका डेटा कलेक्शन को बेहतर बनाता है और गलती की संभावना को कम करता है।

Advertisement

Phase I और Phase II में क्या पूछा जाएगा?

Phase I (अप्रैल–सितंबर 2026) के दौरान करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का टाइप, पानी, बिजली, शौचालय, कुकिंग फ्यूल, इंटरनेट और टीवी या वाहन जैसी चीजों की जानकारी शामिल होगी।

Phase II (फरवरी 2027) में व्यक्ति से जुड़ी जानकारी ली जाएगी, जैसे जाति, धर्म, भाषा, शिक्षा, नौकरी और माइग्रेशन डिटेल्स। पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में यह प्रक्रिया पहले यानी सितंबर 2026 में ही पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement

क्या है Self-Enumeration फीचर?

Self-enumeration इस जनगणना का सबसे बड़ा नया फीचर है। इसमें नागरिक खुद सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं। यह पूरी तरह ऑप्शनल है, लेकिन इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि इससे समय की बचत होती है और डेटा ज्यादा सही तरीके से रिकॉर्ड होता है।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूजर्स को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनना होगा, फिर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद वे अपनी भाषा चुनकर सभी जरूरी जानकारी भर सकते हैं। सबमिट करने के बाद एक 11-digit ID मिलेगी, जिसे बाद में एन्यूमरेटर को दिखाना होगा।

Advertisement

खास बात यह है कि यूजर अपनी एंट्री को ड्राफ्ट में सेव कर सकता है और तय समय तक उसमें बदलाव भी कर सकता है।

कब शुरू होगी प्रक्रिया?

Self-enumeration की सुविधा हर राज्य में अलग-अलग तारीखों पर खुलेगी, जो आमतौर पर घर-घर सर्वे शुरू होने से करीब 15 दिन पहले होगी। Phase I का फील्डवर्क अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा, जबकि Phase II फरवरी 2027 में होगा।

Advertisement

डेटा सिक्योरिटी और जरूरी बातें

सरकार का कहना है कि पोर्टल पर भरी गई सभी जानकारी एन्क्रिप्टेड रहेगी और सुरक्षित सर्वर पर स्टोर की जाएगी। जनगणना में भाग लेना कानून के तहत अनिवार्य है, लेकिन self-enumeration के जरिए इसे ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.