IIT मंडी में स्टूडेंट्स को मिला 60 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज

IIT मंडी के कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 249 जॉब ऑफर मिले। इनमें 88 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 08:05 IST
ख़ास बातें
  • IIT मंडी के कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 249 जॉब ऑफर मिले
  • इस बार कैंपस में 50 प्रतिशत अधिक जॉब ऑफर मिले हैं
  • देश के IIT कॉलेजों में स्टू़डेंट्स को अच्छे खासे जॉब ऑफर मिले हैं

IIT मंडी के कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 249 जॉब ऑफर मिले।

देश के IIT कॉलेजों में अबकी बार स्टू़डेंट्स को अच्छे खासे जॉब ऑफर मिले हैं। कुछ दिन पहले आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट्स को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के पैकेज भी ऑफर किए गए थे। अब IIT मंडी में भी स्टूडेंट्स को अच्छे खासे जॉब ऑफर मिले हैं। यहां पर हुई प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 250 के लगभग ऑफर मिले हैं। इनमें 90 के करीब कंपनियां शामिल हुईं। स्टूडेंट्स को देश के साथ-साथ विदेशों के लिए भी काफी ऑफर मिले हैं। 

IIT मंडी के कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 249 जॉब ऑफर मिले। इनमें 88 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस बार कैंपस में 50 प्रतिशत अधिक जॉब ऑफर मिले हैं। रिक्रूटमेंट ड्राइव में विदेशी कंपनियां भी शामिल रहीं जिनमें डेंसो, नोहारा होल्डिंग्स इंक, राकुटेन, एक्सेंचर जापान जैसी कंपनियां भी शामिल थीं। प्लेटसमेंट ड्राइव अभी जारी है और यह इस महीने के अंत चलेगा। इस बार स्टूडेंट्स को ज्यादा सीटीसी यानि कॉस्ट टू कंपनी दिया गया है। अगर देश में मिले टॉप जॉब ऑफर के पैकेज की बात करें तो यह 60 लाख रुपये है। 

IIT मंडी में स्टूडेंट्स का हायर करने वाली कंपनियों में बड़े नाम शामिल थे। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, टाटा 1 एमजी, ट्रिलॉजी, कैश फ्री, एडोब, पेटीएम, राकुटेन, जोमैटो, स्प्रिंकलर, श्रोडिंगर, सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट बैंगलोर, ओडीई, आईसीआईसीआई बैंक, उबेर, अमेजॅन, वॉलमार्ट, ओरेकल, इनडीड, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी, ईएक्सएल सर्विस, ईवैल्यूसर्व, एएमडी, सेरेमॉर्फिक, एलटीआई, जीई जैसी कंपनियां शामिल थीं। 

इसके कुछ दिन पहले ही IIT बॉम्बे में स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से अधिक का जॉब ऑफर दिया गया था। IIT बॉम्बे में इस बार के प्लेसमेंट सीजन में विदेशी कंपनियां छात्रों पर मेहरबान रहीं। कॉलेज स्टूडेंट्स को 71 इंटरनेशनल जॉब ऑफर दिए गए। इसमें से 63 छात्रों ने इन ऑफर्स को स्वीकार किया। इसमें खास बात ये रही कि छात्रों को 1 करोड़ से अधिक का जॉब ऑफर दिया गया। 25 छात्रों को सालाना 1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है जो काफी बड़ी बात है। इस सीजन में टॉप कंपनियों की लिस्ट में अमेरिकन एक्सप्रेस, टीएसएमसी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, मॉर्गन स्टेनली, स्प्रिंकलर, रिलायंस, अडानी ग्रुप, टाटा ग्रुप, होंडा जापान, मैकिन्से एंड कंपनी जैसे नाम शामिल रहे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.