Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट भारत में Rs. 11 लाख की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट को E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये है और टॉप-मॉडल 17 लाख रुपये तक जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 18:29 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) ट्रिम्स में लॉन्च हुआ है
  • कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये है
  • इच्छुक ग्राहक एसयूवी को 25,000 रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकते हैं
हुंडई मोटर इंडिया ने आज भारतीय बाजार में 2024 Hyundai Creta को लॉन्च किया। नई क्रेटा की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये है और इसे सात वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बाहर से देखने में कार में कई बड़े बदलाव हैं, जो इसे एक बिल्कुल नया रूप देते हैं। इसके अलावा, इंटीरियर में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। नई Creta को तीन इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिनमें मौजूदा 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो डीजल के साथ एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी जोड़ा गया है, जो 160 PS और 253 Nm जनरेट करता है।

Hyundai Creta 2024 फेसलिफ्ट को E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O) ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये है और टॉप-मॉडल 17 लाख रुपये तक जाता है। कलर ऑप्शन में रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया रंग), फियरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और एटलस व्हाइट (ब्लैक रूफ के साथ) उपलब्ध हैं।

एसयूवी के लिए बुकिंग पहले से ही चालू कर दी गई थी। इच्छुक ग्राहक एसयूवी को 25,000 रुपये में ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

डिजाइन से शुरू करें, तो नई Hyundai Creta में फ्रंट और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से नए सिरे से डिजाइन किया गया है, लेकिन कार की रूपरेखा पहले के समान है। नई कार में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप, नया बम्पर और सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट के साथ बड़ी ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट ग्रिल शामिल की गई है, जो इसे मस्कुलर लुक के साथ मॉडर्न टच भी देते हैं। इसके अलावा, इसमें नए डिजाइन किए गए 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील शामिल किए गए हैं। 
Advertisement

पीछे की ओर नए डिजाइन किए गए बम्पर के साथ सामने की तरह कनेक्टिंग एलईडी टेललाइट्स सेटअप को शामिल किया गया है। रियर में अन्य हाइलाइट्स में एक फॉक्स स्किड प्लेट, शार्क-फिन एंटीना, वॉशर के साथ रियर वाइपर और एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप शामिल हैं।
Advertisement

नई क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है - 115 पीएस, 144 एनएम जनरेट करने वाला 1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन, 116 पीएस, 250 एनएम पैदा करने वाला 1.5-लीटर टर्बो डीजल और एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 160 पीएस, 253 एनएम जनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 6-स्पीड MT, iMT, CVT (डब iVT) 6-स्पीड AT और 7-स्पीड DCT शामिल हैं।

सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में छह एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल है। एसयूवी में अब Level-2 ADAS फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और लेन फॉलोइंग असिस्ट शामिल हैं।
Advertisement

इंटीरियर की बात करें, तो केबिन का मुख्य आकर्षण इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ट्विन 10-25 इंच स्क्रीन हैं। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, Bose साउंड सिस्टम, ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.