Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ

भारतीय डाक अब डाक सेवा ऐप (Dak Sewa App) लेकर आया है, जिससे डाक की सर्विस सिर्फ एक क्लिक दूर ही रह गई हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 16:19 IST
ख़ास बातें
  • डाक सेवा ऐप के जरिए अब आप अपने पार्सल की ट्रैकिंग कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप पर स्पीड पोस्ट की बुकिंग कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप के जरिए आपको नजदीकी डाकघर की जानकारी मिलेगी।

भारतीय डाक की सर्विस ऑनलाइन बुक कर पाएंगे।

Photo Credit: India Post

भारतीय डाक अब डाक सेवा ऐप (Dak Sewa App) लेकर आया है, जिससे डाक की सर्विस सिर्फ एक क्लिक दूर ही रह गई हैं। भारतीय डाक की यह डिजिटल पहल आपके मोबाइल पर डाक सर्विस को आसान, तेज और स्मार्ट बनाती है। इस ऐप के जरिए हर काम को जल्दी और आसानी से किया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग का यह ऐप अब डाकघर की कई जरूरी सर्विस को आपके मोबाइल पर प्रदान करता है। नागरिकों को अब डाक से संबंधित छोटे-छोटे कार्यों के लिए डाकघर पर जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। डाक सेवा ऐप के जरिए घर पर ही कई कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। आइए डाक सेवा ऐप की खूबियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारतीय डाक ने X पर हैंडल के जरिए इस ऐप की जानकारी दी है। डाक सेवा ऐप 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे हर यूजर्स के लिए सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित होता है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

डाक सेवा ऐप पर ये सर्विस कर पाएंगे उपयोग:

  • डाक सेवा ऐप के जरिए अब आप अपने पार्सल की ट्रैकिंग कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप पर स्पीड पोस्ट की बुकिंग कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप पर ई-रसीद की सुविधा भी मिलेगी।
  • डाक सेवा ऐप के जरिए आपको नजदीकी डाकघर की जानकारी मिलेगी।
  • डाक सेवा ऐप पर पत्र और पार्सल के पोस्टेज का कैलकुलेशन कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप के जरिए आप बचत योजनाओं पर ब्याज कैलकुलेशन भी कर पाएंगे।
  • डाक सेवा ऐप पर यूपीआई/क्यूआर कोड से डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.