AC चलाने पर भी कम आएगा बिजली का बिल, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान

AC के अधिक उपयोग के साथ भी बिजली की बचत करना मिडिल क्लास के लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 10:29 IST
ख़ास बातें
  • AC के तापमान को 24 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए।
  • AC ऑन होने पर सीलिंग फैन चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है।
  • एसी के फिल्टर अगर ठीक से साफ नहीं है तो उससे एयरफ्लो रुकता है।

AC का मेंटेनेंस उसकी उम्र में इजाफा करता है।

Photo Credit: Pexels/Max Vakhtbovycn

गर्मी जैसे-जैसे कहर दिखाती है वैसे-वैसे एयर कंडीशनर पर निर्भरता बढ़ती जाती है। मगर एसी के अधिक उपयोग का एक नुकसान यह भी है कि उससे बिजली का बिल भी बहुत आता है। मिडिल क्लास के लिए बजट को बिगाड़े बिना एसी का उचित उपयोग, बिजली के बिल में कमी, एसी का मेंटेनेंस बहुत ज्यादा जरूरी है। एसी का सही से उपयोग सिर्फ कूलिंग करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि पैसे बचाने, उसके लंबे समय तक उपयोग से लेकर एक स्वास्थ माहौल देने तक है। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जिनके जरिए आप एयर कंडीशनर का अधिकतम लाभ उठा पाएंगे।
 


AC के उपयोग के साथ अपने बिजली बिल को कैसे करें कम


तापमान सेटिंग
AC के तापमान को 24 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए। यह रेंज कंप्रेसर से ज्यादा काम लिए बिना बेहतर कूलिंग प्रदान करती है। कम तापमान पर सेट करने से काफी ज्यादा बिजली की खपत होती है, जिसके बचाव से आप बिजली का बिल बचा सकते हैं।

AC के साथ सीलिंग फैन का उपयोग
Advertisement
AC चालू होने पर अगर सीलिंग फैन चलाया जाता है तो ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैल जाती है। इससे ज्यादा तापमान रखने पर भी आप एसी से आराम पा सकते हैं। फैन बहुत कम बिजली की खपत करते हैं तो बिजली की भी बचत होगी।

कमरे को पूरा लॉक रखें
Advertisement
जब भी किसी कमरे या हॉल में एसी चलाएं तो उसे पूरी तरह से लॉक रखने का प्रयास करें, क्योंकि ठंडी हवा अक्सर दरवाजों, खिड़कियों और दीवारों में छोटे-छोटे गैप से बाहर निकल सकती है। इसके लिए वेदर स्ट्रिपिंग, सीलेंट या पर्दे का उपोयग किया जा सकता है। इससे ठंडी हवा की बर्बादी किए बिना ही लंबे समय तक कूलिंग रहेगी।

जरूरत न होने पर AC बंद रखें
Advertisement
जब आपको जरूरत नहीं है या घर पर कोई नहीं है तो एसी को बंद रखना ही चाहिए, जिससे एनर्जी की बर्बादी नहीं होती है। बिजली की बचत के साथ-साथ एसी के कंप्रेसर और अन्य पार्ट्स पर दबाव भी कम पड़ता है।

फिल्टर साफ रखें
Advertisement
एसी के फिल्टर अगर ठीक से साफ नहीं है तो उससे एयरफ्लो रुकता है। इससे एसी को कूलिंग करने में ज्यादा बिजली की खपत करनी पड़ती है। हर 2 से 4 हफ्ते में फिल्टर साफ कर सकते हैं। वहीं जरूरत होने पर फिल्टर को बदला जा सकता है, जिससे एयरफ्लो सही रहता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और एसी का मेंटेनेंस ठीक रहता है।
 


अपने एसी की ड्यूराबिलिटी कैसे बढ़ाएं:

 
  • एसी का समय-समय पर किसी प्रोफेशनल के जरिए मेंटेनेंस निर्धारित करें।
  • एसी का ज्यादा उपयोग करने से बचें।
  • आउटडोर यूनिट की धूल और अन्य कारकों से सुरक्षा करें।
  • फिल्टर को मासिक तौर पर साफ करें।
  • एसी के लिए पावर के उतार चढ़ाव से बचने के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का उपयोग करें।

AC का तापमान कितने पर सेट करें?

AC के तापमान को 24 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए। यह रेंज कंप्रेसर से ज्यादा काम लिए बिना बेहतर कूलिंग प्रदान करती है। कम तापमान पर सेट करने से काफी ज्यादा बिजली की खपत होती है।

AC के साथ सीलिंग फैन के फायदे?

AC चालू होने पर अगर सीलिंग फैन चलाया जाता है तो ठंडी हवा पूरे कमरे में बराबर फैल जाती है। इससे ज्यादा तापमान रखने पर भी आप एसी से आराम पा सकते हैं। फैन बहुत कम बिजली की खपत करते हैं तो बिजली की भी बचत होगी।

एसी के फिल्टर साफ रखने से क्या होता है?

एसी के फिल्टर अगर ठीक से साफ नहीं है तो उससे एयरफ्लो रुकता है। इससे एसी को कूलिंग करने में ज्यादा बिजली की खपत करनी पड़ती है। हर 2 से 4 हफ्ते में फिल्टर साफ कर सकते हैं। वहीं जरूरत होने पर फिल्टर को बदला जा सकता है।

AC की ड्यूराबिलिटी कैसे बढ़ाएं?

एसी का समय-समय पर किसी प्रोफेशनल के जरिए मेंटेनेंस निर्धारित करें। एसी का ज्यादा उपयोग करने से बचें। आउटडोर यूनिट की धूल और अन्य कारकों से सुरक्षा करें। फिल्टर को मासिक तौर पर साफ करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.