Aadhaar PVC Card: आसान तरीके से बनाए आधार पीवीसी कार्ड

आधार कार्ड कई टाइप में आता है, जिसमें ई-आधार के साथ-साथ आप UIDAI से PVC Card की मांग भी कर सकते हैं। यह एटीएम कार्ड के जैसा एक प्लास्टिक कार्ड होता है, जिसमें आपकी आधार की सारी जानकारियां होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जनवरी 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar PVC Card प्लास्टिक से बना कार्ड होता है
  • इसको बनवाने का शुल्क 50 रुपये है
  • कार्ड सीधा घर के पते पर डिलिवर होता है

Addhar PVC Card बनवाने का शुल्क 50 रुपये है

भारत में Aadhaar Card बेहद महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है, क्योंकि यह आपकी नागरिकता को प्रमाणित करता है। यह हर वर्ग व आयु के लोगों के लिए अनिवार्य है। हमारे देश में कई ऐसे होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। आधार कार्ड कई टाइप में आता है, जिसमें ई-आधार के साथ-साथ आप UIDAI से PVC Card की मांग भी कर सकते हैं। यह एटीएम कार्ड के जैसा एक प्लास्टिक कार्ड होता है, जिसमें आपकी आधार की सारी जानकारियां होती है। यह आपके वॉलेट में या जेब में आराम से फिट हो सकता है, इसलिए इसे साथ रखना आसान हो जाता है। साथ ही कागज़ की तुलना में इसकी लाइफ भी ज्यादा होती है। अब यदि आप भी आधार पीवीसी कार्ड बनवाना चाहते हैं (How to make Aadhaar PVC Card) और उसे सीधा अपने घर के पते पर डिलिवर कराना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

नोट: आधार पीवीसी कार्ड बनवाने का शुल्क 50 रुपये है। इसके लिए UIDAI के द्वारा आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। आपके पास यह रजिस्टर्ड नंबर उपलब्ध होना जरूरी है।
 

आधार पीवीसी कार्ड बनवाने का तरीका (Steps to Make Aadhaar PVC Card)


1) सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो www.uidai.gov.in है।

2) वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर मौजूद कई टैब्स में से एक टैब 'My Aadhaar' होगा। आपको इस टैब के ऊपर करसर ले जाना है और 'Order Aadhaar PVC Card' पर क्लिक करना है।
Advertisement

3) इसके बाद आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर या 14 डिजिट का एनरोलमेंट आईडी (EID) नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी (VID) नंबर डालना होगा। नीचे कैप्चा डालना होगा और 'Send OTP' पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

4) सेंड ओटीपी पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, उसे स्क्रीन में दिख रहे OTP बॉक्स में डालें।

5) OTP दर्ज करने के साथ आपको 'Terms and Conditions' में टिक लगाना होगा और 'Submit' पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

6) अब आपको आपके Aadhaar PVC Card का प्रिव्यू दिखाई देगा। प्रिव्यू में नाम, जन्म की तारीख और पता आदि जैसी जानकारी दिखाई जाएगी। यदि सभी जानकारियां सही हैं, तो आपको 'Make Payment' पर क्लिक करना है और दिए गए पेमेंट विकल्पों में से एक को चुन कर भुगतान करना है।
Advertisement

7) भुगतान होने के बाद आधार पीवीसी कार्ड में दिए पते पर पहुंच जाएगा।

आखिरी पेज पर आप अपनी भुगतान की रिसिप्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके भुगतान का प्रमाण होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.