TV स्क्रीन को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हजारों का हो जाएगा नुकसान! जानें सही तरीके

TV साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें। वही जो आप चश्मे या मोबाइल स्क्रीन के लिए यूज करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अगस्त 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • किचन नैपकिन, पुराने कपड़े, अमोनिया या अल्कोहल वाले ग्लास क्लीनर से बचें
  • डायरेक्ट लिक्विड स्प्रे करने से स्क्रीन के किनारों से अंदर जा सकता है
  • साफ माइक्रोफाइबर क्लॉथ या TV स्क्रीन के लिए आने वाला सॉल्यूशन यूज करें

पेपर टॉवल या टिशू पेपर स्क्रैच कर सकते हैं क्योंकि इनमें छोटे हार्ड फाइबर होते हैं

Photo Credit: Pexels/ cottonbro studio

आजकल हर घर में Smart TV होना आम बात है और चाहे वो LED हो या OLED, इसकी स्क्रीन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन ज्यादातर लोग TV स्क्रीन को साफ करते वक्त ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो डिस्प्ले को धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं। कई बार हम झटपट पोंछने के चक्कर में पेपर टॉवल, किचन नैपकिन या कोई भी क्लीनर यूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्क्रीन के कोटिंग को डैमेज कर सकता है। Smart TV की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट्स, धूल और स्मजेस तो आते ही रहते हैं, लेकिन इन्हें हटाने का तरीका गलत हो तो नुकसान पक्का है। इस आर्टिकल में जानिए स्क्रीन साफ करने का सही तरीका और वो चीजें जिनसे आपको बिल्कुल बचना चाहिए।
 

स्क्रीन क्लीन करने के लिए क्या बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें

TV स्क्रीन को साफ करने के लिए नीचे दी गई चीजें यूज करने से बचना चाहिए:

  • पेपर टॉवल या टिशू पेपर: ये स्क्रैच कर सकते हैं क्योंकि इनमें छोटे हार्ड फाइबर होते हैं।
  • किचन नैपकिन या पुराने कपड़े: ये स्क्रीन पर लकीरें छोड़ सकते हैं, खासकर अगर वो रूखे या गंदे हों।
  • घर का कोई भी ग्लास क्लीनर (जैसे सबसे कॉमन नाम Colin): इनमें मौजूद अमोनिया या अल्कोहल स्क्रीन की प्रोटेक्टिव कोटिंग को खराब कर सकता है।
  • डायरेक्ट लिक्विड स्प्रे करना: लिक्विड अगर स्क्रीन के किनारों से अंदर चला गया तो पैनल को शॉर्ट कर सकता है।

TV स्क्रीन क्लीन करने का सही तरीका क्या है?

  • माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें। वही जो आप चश्मे या मोबाइल स्क्रीन के लिए यूज करते हैं।
  • सिर्फ हल्के हाथ से पोंछें, ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है।
  • जरूरत हो तो स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन यूज करें. लेकिन उसे सीधे स्क्रीन पर स्प्रे न करें, बल्कि पहले कपड़े पर स्प्रे करें।
  • टीवी बंद करके क्लीन करें: इससे स्क्रीन ठंडी रहती है और स्मजेस साफ करना आसान होता है।

अगर लिक्विड यूज करना ही है तो क्या करें?

  • एक हल्का सा डैम्प माइक्रोफाइबर कपड़ा लें (भीगा नहीं, सिर्फ थोड़ा नम)।
  • उसमें डिस्टिल्ड वॉटर या स्पेशल स्क्रीन क्लीनर मिलाएं।
  • स्क्रीन के कोनों पर ध्यान रखें ताकि लिक्विड अंदर न जाए।
  • पोंछने के बाद दूसरे सॉफ्ट कपड़े से हल्का सा ड्राई कर दें।

क्या मैं TV स्क्रीन को पेपर टॉवल से साफ कर सकता हूं?

नहीं, पेपर टॉवल से स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं। माइक्रोफाइबर क्लॉथ यूज करें।

क्या ग्लास क्लीनर (जैसे Colin) से TV स्क्रीन साफ करना ठीक है?

बिल्कुल नहीं। इनमें केमिकल्स होते हैं जो स्क्रीन की कोटिंग को खराब कर सकते हैं।

TV स्क्रीन साफ करते वक्त लिक्विड सीधे स्क्रीन पर स्प्रे कर सकते हैं?

नहीं। हमेशा लिक्विड को पहले कपड़े पर स्प्रे करें, फिर स्क्रीन साफ करें।

Smart TV के लिए सबसे सही क्लीनिंग तरीका क्या है?

माइक्रोफाइबर क्लॉथ से हल्के हाथों से स्क्रीन को पोंछें। जरूरत हो तो थोड़ा नम कपड़ा यूज करें।

TV ऑन होने पर स्क्रीन साफ करना सेफ है क्या?

नहीं। TV को बंद करके ठंडा होने के बाद ही स्क्रीन साफ करें, इससे धब्बे साफ करना आसान होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smart Tv, how to clean tv, How to Clean TV Screen
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  4. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  6. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  7. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.