SBI ATM Cum Debit Card को ब्लॉक करने का ऑनलाइन तरीका

हम इस लेख में आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के डेबिट कार्ड को ऑनलाइन ब्लॉक करने की सुविधा के बारे में बताएंगे। SBI ATM cum Debit Card को बैंक की वेबसाइट OnlineSBI के ज़रिए ब्लॉक करना संभव है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2019 17:59 IST
ख़ास बातें
  • onlinesbi.com वेबसाइट से डेबिट कार्ड ब्लॉक करना संभव
  • एसबीआई खाताधारक एसएमएस और फोन कॉल के ज़रिए भी ब्लॉक कर सकते हैं कार्ड
  • SBI ATM cum Debit Card ब्लॉक करने के लिए नहीं लगता है कोई शुल्क
आमतौर पर हम और आप अपनी जेब या बटुए में क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखते हैं। अगर गलती से जेब कट जाए या बटुआ खो जाए, तो परेशानी दोगुनी हो जाती है। पैसे का नुकसान तो होता ही है। साथ में कई अहम कागज़ात खो जाते हैं। अगर डेबिट कार्ड साथ चला गया तो उसे ब्लॉक कराने की टेंशन। क्योंकि हम और आप आज की तारीख ज़्यादा से ज़्यादा भुगतान कार्ड के ज़रिए ही करते हैं। इस वजह से बैंक के बचत खाते में ज़्यादातर पैसे भी रखते हैं।

हम इस लेख में आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के डेबिट कार्ड को ऑनलाइन ब्लॉक करने की सुविधा के बारे में बताएंगे। SBI ATM cum Debit Card को बैंक की वेबसाइट OnlineSBI के ज़रिए ब्लॉक करना संभव है।
 

SBI ATM cum Debit Card को ब्लॉक करने का तरीका

अगर आपका डेबिट कार्ड खो जाए तो नीचे दिए गए निर्देशों को पालन करके अपने कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।

1. www.onlinesbi.com वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसके लिए यूज़रनेम और पासवर्ड की ज़रूरत होगी।
2. इसके बाद "e-Services" टैब के अंदर ATM Card Services>Block ATM Card को चुनें।
3. इसके बाद उस अकाउंट को चुनें जिसका आप एटीएम डेबिट कार्ड ब्लॉक करना चाहते हैं।
Advertisement
4. यहां पर सभी एक्टिव और ब्लॉक्ड कार्ड नज़र आएंगे। आपको एसबीआई डेबिट कार्ड के पहले 4 और आखिरी 4 नंबर नज़र आएंगे।
5. इसके बाद उस कार्ड को चुनें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। अब "Submit" पर क्लिक करें। वहां दिए गए ब्योरे की पुष्टि करें।
6. इसके बाद आप ऑथेंटिकेशन के तरीके को तय कर सकते हैं। यह एसएमएस ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड के ज़रिए संभव है।
Advertisement
7. इसके बाद आप ओटीपी पासवर्ड/ प्रोफाइल पासवर्ड डालकर उसकी पुष्टि कर दें।
8. अब एक मैसेज आएगा वो भी टिकट नंबर के साथ। यह एक तरह से पुष्टि है कि आपके SBI ATM cum Debit Card को ब्लॉक कर दिया गया है। इस तरह से आप आसानी से अपने एसबीआई डेबिट कार्ड को खोने या चोरी होने पर ब्लॉक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SBI, State Bank Of India, SBI Debit Card

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.