चार्जिंग की टेंशन खत्म! 1 हजार किलोमीटर की लॉन्ग रेंज देगी Hopium Machina हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार

Hopium यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कंपनी के वर्नोन, फ्रांस में स्थित फैसेलिटी में प्रति वर्ष इस कार के 20,000 यूनिट्स बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 20:14 IST
ख़ास बातें
  • कार की कीमत करीब $118,134 (लगभग 98.23 लाख रुपये) हो सकती है
  • प्रति वर्ष इस कार के 20,000 यूनिट्स बनाए जाने का दावा किया गया है
  • इच्छुक ग्राहकों EUR 656 (लगभग 53,000 रुपये) में इसे प्री-बुक कर सकते हैं

Hopium Machina के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को पेरिस मोटर शो में दिखाया गया है

Hopium ने पेरिस मोटर शो (Paris Motor Show) में हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक व्हीकल (Hydrogen Electric Vehicle) माकिना (Machina) का प्रोडक्शन वर्जन दिखाया और साथ ही इस EV के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। कंपनी यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इसके वर्नोन, फ्रांस में स्थित फैसेलिटी में प्रति वर्ष इस कार के 20,000 यूनिट्स बनाए जाएंगे। हालांकि, ऐसा कथित तौर पर 2025 तक नहीं होगा।

Hopium ने पेरिस मोटर शो में अपनी हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप Machina का प्रोडक्शन रेडी मॉडल शोकेस किया। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, जिसके लिए इच्छुक ग्राहकों को EUR 656 (लगभग 53,000 रुपये) एडवांस के रूप में देने होंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है।
 

इसके अलावा, इसकी सटीक कीमत से पर्दा उठाए बिना यह अंदाजा दिया गया है कि कार की कीमत करीब $118,134 (लगभग 98.23 लाख रुपये) हो सकती है। कंपनी यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इसके वर्नोन, फ्रांस में स्थित फैसेलिटी में प्रति वर्ष इस कार के 20,000 यूनिट्स बनाए जाएंगे।

Machina केवल तीन मिनट में हाइड्रोजन को फिर से भरने में सक्षम है और इसमें इलेक्ट्रिसिटी स्टोर करने के लिए छोटी बैटरी भी फिट की गई है, जिसकी बदौलत यह कार कंपनी के दावे अनुसार 1,000 km की रेंज निकाल सकती है। इसमें फिट इलेक्ट्रिक मोटर 493 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह पावरट्रेन कार को पांच सेकंड से भी कम समय में 100 किमी/घंटा की स्पीड पर पहुंचा सकता है।
Advertisement

कंपनी ने यह भी कहा है कि व्हीकल इस्तेमाल करने वालों को इसमें हैप्टिक कॉन्सोल के जरिए इंटरफेस के साथ एक नया सेंसरी कनेक्शन मिलेगा। इसमें पिलर-टू-पिलर डिस्प्ले मिलता है। यह वांछित के रूप में फुल या मिनिमाइज्ड लेआउट में बदल सकता है।br /> br />
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hopium, Hopium Machina, Hydrogen cars, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.