सिंगल चार्ज में 35km चलने वाला Honor Choice P10 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Honor Choice P10 ई-स्कूटर में 10 इंच के टायरों का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Honor Choice P10 एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
  • Honor Choice P10 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 720W मोटर दी गई है।
  • यह ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है।

Honor Choice P10 की चीन में कीमत 2,299 युआन (लगभग 27 हजार रुपये) है।

Photo Credit: JD.com

स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी Honor ने चीन में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने हाल में हुए एक लॉन्च इवेंट में Honor Play 6T और Play 6T Pro स्मार्टफोन लॉन्च के साथ ही अपने Honor Choice P10 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लॉन्च किया। स्कूटर की खास बात है कि इसमें 720W हाई हॉर्सपावर की रियर ड्राइव मोटर दी गई है और यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यानि कि आप इसको फोल्ड करके बहुत कम जगह में आसानी से रख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 10 इंच के टायर साइज का इस्तेमाल किया है, जिनके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे आरामदायक राइड मिलेगी।
 

Honor Choice P10 Electric Scooter price, availability

Honor Choice P10 की चीन में कीमत 2,299 युआन (लगभग 27 हजार रुपये) है। कंपनी इसको पहली सेल में 1,999 युआन (लगभग 24 हजार रुपये) में ऑफर कर रही है। स्कूटर को फिलहाल Jingdong (JD.com) पर लिस्ट किया गया है। यह स्कूटर ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है। 
 

Honor Choice P10 Electric Scooter features

Honor Choice P10 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 720W हाई हॉर्सपावर की रियर ड्राइव मोटर दी गई है। स्कूटर में डुअल ब्रेकिंग सिस्टम है और बीएमएस बैटरी गार्ड जैसे फीचर्स हैं। इसकी बॉडी एविएशन एल्यूमिनियम एलॉय से बनी है और वायरलेस है। स्कूटर में राइडिंग के लिए तीन तरह के मोड दिए गए हैं। इनमें एनर्जी सेविंग, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। इसकी बैटरी के बारे में कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में स्कूटर को यह 35 किलोमीटर तक ले जा सकती है। स्पीड की बात करें तो यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। 

Honor Choice P10 ई-स्कूटर में 10 इंच के टायरों का इस्तेमाल किया गया है, जो रोड पर सेफ ड्राइव का वादा करते हैं। इसके फ्रंट व्हील में मैकेनिकल ब्रेक दिए गए हैं, जबकि रियर व्हील में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक सिस्टम दिया गया है। स्कूटर में क्रूज कंट्रोल सपोर्ट भी मिलता है। इसका एक खास फीचर इसका फोल्डेबल डिजाइन है। जिससे कि आप इसको बहुत कम जगह में रख सकते हैं। इसके अलावा मॉडर्न फीचर्स में यह ऐप सपोर्ट के साथ भी आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.