Hero का नया स्कूटर Xoom 110 Combat Edition फाइटर जेट डिजाइन में लॉन्च, 110.9cc है इंजन, जानें कीमत

Hero Xoom 110 Combat Edition के डिजाइन की बात करें तो यह फाइटर जेट से प्रेरित है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2024 21:18 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है।
  • इसमें USB चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है।
  • स्कूटर में 110.9cc का एक सिंगल सिलेंडर लगा है।

Hero Xoom 110 Combat Edition की भारत में कीमत 80,967 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Photo Credit: News9

Hero ने भारत में Xoom 110 Combat Edition लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया स्कूटर फाइटर जेट से प्रेरित डिजाइन के साथ बनाया गया है। लाइनअप के टॉप वेरिएंट ZX वेरिएंट से यह कीमत में थोड़ा ज्यादा है। Hero Xoom 110 Combat Edition में 110.9cc का एक सिंगल सिलेंडर लगा है। इसमें एयर कूल्ड इंजन कंपनी ने लगाया है जो कि i3S टेक्नोलॉजी से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Hero Xoom 110 Combat Edition price in India

Hero Xoom 110 Combat Edition की भारत में कीमत 80,967 रुपये (via) (एक्स-शोरूम) है। लाइनअप के टॉप वेरिएंट ZX वेरिएंट से यह कीमत में 1000 रुपये ज्यादा में आता है। इसमें कंपनी ने नया मैटे शैडो ग्रे कलर दिया है जिसमें नियॉन येलो और डार्क ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं। 
 

Hero Xoom 110 Combat Edition features

Hero Xoom 110 Combat Edition के डिजाइन की बात करें तो यह फाइटर जेट से प्रेरित है। कंपनी ने इसे इस तरह से डिजाइन किया है कि यह स्पोर्टी लुक कैरी करता है। इसके फीचर्स लगभग रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं। जिसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। साथ ही SMS, कॉल अलर्ट, फोन बैटरी स्टेटस, रियल टाइम माइलेज, ओडोमीटर, स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें USB चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है। 

हेडलाइट के लिए प्रोजेक्टर LED है। साथ ही बूट लाइट और LED टेल लाइट भी दी गई है। स्कूटर में 110.9cc का एक सिंगल सिलेंडर लगा है। इसमें एयर कूल्ड इंजन कंपनी ने लगाया है जो कि i3S टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका इंजन 8bhp की पावर पैदा करता है। यह 8.70Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 190mm फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं, और 130mm रियर ड्रम ब्रेक हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  5. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.