Hero Electric की स्कूटर बिक्री में 149% की ग्रोथ : Okinawa, Ampere, TVS को पछाड़ Ola बना नंबर-2

पिछले साल मार्च महीने में 10,558 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स बेचे गए थे, जो मार्च 2022 में बढ़कर 49,607 यूनिट तक पहुंच गए।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 12:19 IST
ख़ास बातें
  • ओला ने पिछले महीने 9,127 टूवीलर्स की यूनिट बेचीं
  • फरवरी में ओला ने 3,907 यूनिट्स की सेल की थी
  • इस तरह उसकी मासिक सेल ग्रोथ 134 फीसदी रही है

FADA ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के रिटेल सेल्स नंबर जारी किए हैं।

हाल में ओला (Ola) समेत कुछ ब्रैंड्स के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर (Electric Scooter) में आग लगने की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ाई पर है, पर देश का इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अभी बीते दिनों हमने आपको बताया था कि वित्‍त वर्ष 2022 में इस सेगमेंट ने 480 फीसदी की ग्रोथ देखी है। अब FADA ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के रिटेल सेल्स नंबर जारी किए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च 2022 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री सालाना आधार पर 370 फीसदी बढ़ी है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि पिछले साल मार्च महीने में 10,558 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स बेचे गए थे, जो मार्च 2022 में बढ़कर 49,607 यूनिट तक पहुंच गए। इसी तरह, फरवरी महीने 32,455 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की सेल हुई और यह पिछले साल फरवरी के मुकाबले 53 फीसदी ज्‍यादा रही। 

बात करें देश के टॉप इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स की, तो सबसे ज्‍यादा सरप्राइज किया है ओला ने। वित्‍त वर्ष 2022 के आंकड़ों में यह ब्रैंड छठी पोजिशन पर था और मार्च 2022 के आंकड़ों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन FADA के आंकड़े बताते हैं कि पिछले महीने हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने 13,023 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 5,235 यूनिट्स की सेल की थी। इस तरह उसने करीब 149 फीसदी की सेल ग्रोथ देखी है। कंपनी ने इस साल फरवरी में 7,360 यूनिट्स की सेल की। इस तरह मार्च में उसकी सेल ग्रोथ 77 प्रतिशत की मासिक दर से बढ़ी है। 
Advertisement

जबरदस्‍त छलांग लगाई है ओला ने। इस ब्रैंड ने ओकिनावा और एम्पीयर को पीछे छोड़ दिया है, जो दूसरी और तीसरी पोजिशन पर काबिज थीं। कंपनी ने पिछले महीने 9,127 टूवीलर्स की यूनिट बेचीं। फरवरी में ओला ने 3,907 यूनिट्स की सेल की थी। इस तरह उसकी मासिक सेल ग्रोथ 134 फीसदी रही है। 

मार्च 2022 में 8,284 यूनिट्स की सेल के साथ ओकिनावा (Okinawa Autotech) तीसरा सबसे बड़ा टू व्‍हीलर ब्रैंड है। इसे पिछले साल मार्च में 1,530 यूनिट्स की सेल की थी। इस तरह कंपनी ने एक साल में 441 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने इस साल फरवरी में 5,925 टू व्‍हीलर बेचे और इसकी मासिक ग्रोथ 40 फीसदी रही है। 
Advertisement

एम्पीयर (Ampere) ने मार्च महीने में 6,338 यूनिट्स की सेल की और वह चौथे नंबर पर है। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 574 फीसदी की सेल ग्रोथ दर्ज की है। टीवीएस मोटर (TVS Motor), एथर (Ather) और पुर एनर्जी (PUR Energy) की सेल में भी ग्रोथ देखी गई है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने भी 466 फीसदी की सालाना सेल ग्रोथ की जानकारी दी है। कंपनी ने मार्च में 827 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल मार्च में 146 यूनिट्स थीं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.