हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी: 10 लाख रुपये तक सस्ती मिलेगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां

इस पॉलिसी में आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि भारत में आयात किए गई गाड़ियों पर भारी कस्टम ड्यूटी और टैक्स लगते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2022 14:31 IST
ख़ास बातें
  • हरियाणा सरकार ने राज्य की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी को मंजूरी दी
  • नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 6 लाख रुपये) की छूट
  • आयात किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये) की छूट

हारियाणा की नई EV पॉलिसी में हाइब्रिड गाड़ियों को भी शामिल किया गया है

हरियाणा सरकार ने राज्य की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वाले ग्राहकों को लाखो का फायदा मिलने वाला है। राज्य की नई ईवी पॉलिसी के तहत 70 लाख रुपये तक की कीमत वाले नए इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) पर भी सीमित समय के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही, अब हरियाणा में EV खरीदारों को केंद्र सरकार की FAME-II सब्सिडी और राज्य की नई सब्सिडी को मिलाकर जबरदस्त फायादा होने वाला है।

हारियाणा की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अनुसरा, नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। हालांकि, इसमें एक सीमा रखी गई है। यदि आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं, और उसकी कीमत 15 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच है, तो आपको 15% छूट मिलेगी। यहां छूट को अधिकतम 6 लाख रुपये तक सीमित रखा गया है।
 

इस पॉलिसी में आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि भारत में आयात किए गई गाड़ियों पर भारी कस्टम ड्यूटी और टैक्स लगते हैं। इससे राहत देने के लिए राज्य सरकार अपनी नई पॉलिसी के तहत ग्राहकों को 40 लाख रुपये से 70 लाख रुपये की गाड़ियों पर 15% (मैक्सिमम 10 लाख रुपये) की सब्सिडी  दे रही है।

यूं तो केंद्र सरकार के साथ-साथ अधिकांश राज्य अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल करते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने अपनी पॉलिसी में हाइब्रिड वाहनों को भी रखा है। सरकार 40 लाख रुपये से कम कीमत वाली हाइब्रिड कारों में 15% (मैक्सिमम 3 लाख रुपये) छूट दे रही है। हाइब्रिड वाहन वे वाहन होते हैं, जो फ्यूल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होते हैं और दोनों के मिश्रण से चलते हैं।
Advertisement

हालांकि, यह भी बताते चलें कि हरियाणा की अर्ली बर्ड सब्सिडी राज्य में ईवी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए हैं, लेकिन उन्हें सीमित समय के लिए पेश किया जाएगा। ऑफर की आखिरी तारीख की पुष्टि होना अभी बाकी है। अच्छी बात यह है कि ऑफर खत्म होने के बाद भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिलती रहेगी।
Advertisement

ग्राहकों के अलावा निर्माताओं के लिए भी अच्छी खबर है। नई पॉलिसी के तहत अगले दस वर्षों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को उनके राज्य गुड्स और सर्विस टैक्स (SGST) सरकार द्वारा वापस मिलेगा। इस ऑफर में सभी साइज के ईवी उद्योग निगमों - माइक्रो, स्मॉल, मीडियम, लार्ज और मेगा को शामिल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.