गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022, जानें हर विधानसभा और प्रत्याशी का रिजल्ट, किसकी बन रही सरकार यहां करें चेक

यहां हम आपको यह भी बता रहे हैं कि इस पर आप कैसे देख सकते हैं कि किस विधानसभा में कौन सा कैंडीडेट जीता है। आइए इस वेबसाइट पर चुनावों के नतीजें कैसे देखे जाएं इसकी पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के नतीजों का दिन है।
  • आप इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • आप हर विधानसभा के नतीजों को पूरी तरह से चेक कर सकते हैं।

Photo Credit: NDTV

आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के नतीजों का दिन है। आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज का दिन तय करेगा कि किस प्रत्याशी ने जनता के दिलों में सबसे ज्यादा जगह बनाई है और कौन इसमें पिछड़ गया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है।  आपको बता दें कि बीते 27 सालों से गुजरात में बीजेपी की सत्ता कायम  है। वहीं हिमाचल में हर साल सरकार बदलने का चलन रहा है। पांच साल बीजेपी तो पांच साल कांग्रेस। अब इस बार देखना होगा कि बीजेपी जीत को बरकरार रख पाएगी या फिर हिमाचल में कांग्रेस बाजी मार जाएगी।

अगर आप भी इन दोनों राज्यों में से किसी एक या दोनों के ही नतीजों को बारीकी से जानना चाहते हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप हर राज्य के प्रत्येक विधानसभा के कैंडीडेट की जीत और हार को जान पाएंगे। साथ ही साथ यह भी देख पाएंगे कि किस कैंडीडेट को कितने वोट्स मिले हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप घर बैठे सिर्फ एक ही वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।
Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की ऑफिशियल वेबसाइट से आप गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनावों में प्रत्येक प्रत्याशी के नतीजे चेक कर सकते हैं।

यहां हम आपको यह भी बता रहे हैं कि इस पर आप कैसे देख सकते हैं कि किस विधानसभा में कौन सा कैंडीडेट जीता है। आइए इस वेबसाइट पर चुनावों के नतीजें कैसे देखे जाएं इसकी पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। आप हमारी सहयोगी वेबसाइट https://ndtv.in/ पर भी जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
Advertisement

कैसे देखें नतीजे
इस वेबसाइट को जब आप खोलेंगे तो आपको शुरुआत में गुजरात या हिमाचल प्रदेश के रिजल्ट चेक करने के लिए जनरल इलेक्शन टू असेंबली कॉस्ट्यूसेंसी दिसंबर 2022 पर क्लिक करना है।
Advertisement
उसके बाद आपको तीन तरह से रिजल्ट देखना का ऑप्शन मिलेगा।
आप पार्टी वायज नतीजे देख सकते हैं
Advertisement
आप निर्वाचन क्षेत्र में सभी उम्मीदवार के नतीजे देख सकते हैं
या फिर निवार्चन क्षेत्र के ट्रेंड देख सकते हैं।
अगर आप निर्वाचन क्षेत्र के हिसाब से देखते हैं तो
Advertisement
उसमें आपको राज्य का चयन करना होगा फिर उसके बाद विधानसभा का चयन करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.