मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वीडियो वायरल हो रही थी कि फोन से ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को बंद किया जा रहा है।
  • सरकार ने ऐप स्टोर से 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने का निर्देश दिया है।
  • MeitY ने गूगल एंड्रॉयड और एप्पल आईओएस को नोटिस जारी किए।

बैटरी रिक्शा इलेक्ट्रिक मोटर और रिचार्जेबल बैटरी से चलता है।

Photo Credit: Pexels/Keith Lobo

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वीडियो वायरल हो रही थी कि फोन से ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को बंद किया जा रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने गूगल एंड्रॉयड और एप्पल आईओएस को नोटिस जारी किए। इनमें उन्हें अपने ऐप स्टोर से 7 बैटरी मैनेजमेंट ऐप हटाने का निर्देश दिया गया है। इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को रिमोट स्तर पर बंद करने के लिए किया जा रहा था।

इन ऐप्स में BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY जैसे ऐप शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि कथित तौर पर इनका इस्तेमाल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए बैटरी से चलने वाले वाहनों को बंद करने के लिए किया जा रहा था। सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी ऐप बैटरी से चलने वाले वाहनों में रिमोट स्तर पर छेड़छाड़ करने में मदद करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप को वोल्टेज, करंट, चार्जिंग स्टेटस और तापमान जैसे बैटरी पैरामीटर को मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, कम सिक्योरिटी वाले बैटरी सिस्टम में उसी इंटरफेस का इस्तेमाल कथित तौर पर पावर आउटपुट को कंट्रोल करने और बैटरी डिस्चार्ज को दूर से रोकने के लिए किया जा सकता है। कम कीमत वाले बैटरी पैक में यह जोखिम ज्यादा माना जाता है, क्योंकि उनमें बिना पासवर्ड प्रोटेक्शन या सही ऑथेंटिकेशन के ब्लूटूथ एक्सेस की सुविधा होती है।

इन घटनाओं ने ई-रिक्शा ड्राइवर्स को काफी परेशान कर दिया है। कई ड्राइवर किराए पर वाहन लेकर चलाते हैं और उन्हें रोज की कमाई से रिक्शे का किराया और घर दोनों चलाना होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आया था कि इलेक्ट्रिक वाहनों को रिमोटली बंद कर दिया गया, जिससे चालक फंस गए और कई घंटों तक वाहन नहीं चला पाए।

सरकार इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही है और इसी तरह के अन्य ऐप्स की भी जांच की जा रही है। MeitY ने ऐप प्लेटफॉर्म्स से यह भी कहा है कि वे कनेक्टेड-डिवाइस ऐप्स के लिए ड्यू डिलिजेंस को और मजबूत करें, क्योंकि इनसे पब्लिक सिक्योरिटी पर असर पड़ सकता है। बैटरी मैनेजमेंट ऐप का मामला एक अलग तरह का खतरा है, जिसमें कनेक्टेड डिवाइस का गलत इस्तेमाल करके वाहनों में रुकावट पैदा करने और सार्वजनिक सुरक्षा व लोगों की आजीविका को प्रभावित करने की संभावना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Apple, Chinese Battery Management Apps, Lossigy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.