Google पर लगा फेक वेबसाइट्स को बढ़ावा देने का आरोप! जानें पूरा मामला

Google पर ऑनलाइन फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Google पर ऑनलाइन फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट करने का आरोप लगा है।
  • अधिकारिक वेबसाइट दिखाने की बजाए फेक वेबसाइट को सबसे टॉप रिजल्ट में दिखाया
  • स्कैमर्स ने फ्रॉड Amex मर्चेंट अकाउंट भी बनाए हुए हैं - रिपोर्ट

Google पर ऑनलाइन फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट करने का आरोप लगा है।

ऑनलाइन फ्रॉड वर्तमान डिजिटल युग में किसी के लिए भी नई बात नहीं रह गई है। आए दिन लोगों की शिकायतें ऑनलाइन ठगी, फेक वेबसाइट्स और अकाउंट हैक को लेकर मिलती रहती हैं। अब गूगल पर ही एक शख्स ने फेक वेबसाइट्स को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया है। शख्स का कहना है कि उसने एक ऑर्डर देने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट को गूगल सर्च किया। लेकिन अधिकारिक वेबसाइट दिखाने की बजाए सर्च इंजन ने फेक वेबसाइट को टॉप रिजल्ट में दिखाया। आईए आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या! 

Google पर ऑनलाइन फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट करने का आरोप लगा है। ये आरोप लगाया है कोरी डॉक्ट्रॉव (Cory Doctorow) नामक शख्स ने। दरअसल कोरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। कोरी का कहना है कि उन्होंने एक थाई फूड डिलीवरी कंपनी से फू़ड ऑर्डर करना चाहा। जब उन्होंने उस कंपनी का नाम गूगल सर्च किया तो सर्च इंजन ने अधिकारिक वेबसाइट दिखाने की बजाए फेक वेबसाइट को सबसे टॉप रिजल्ट में दिखाया। आप भी देखें ये पोस्ट- 

कोरी डॉक्ट्रॉव का कहना है कि उन्होंने kiinthaila.com से फूड ऑर्डर करना चाहा। लेकिन यह एक फेक वेबसाइट निकली जिसे Google ने सर्च रिजल्ट में सबसे टॉप पर दिखाया था। और इसके आगे 'अधिकारिक वेबसाइट' लिखा गया था। जबकि जिस कंपनी से वह फूड ऑर्डर मगंवाना चाह रहे थे उसकी अधिकारिक वेबसाइट kiinthaiburbank.com थी। इतना ही नहीं, कोरी ने जब इसके संबंध में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि स्कैमर्स ने फ्रॉड Amex मर्चेंट अकाउंट भी बनाए हुए हैं और उनको असल अकाउंट्स की जगह चला रहे हैं। इन्हीं अकाउंट्स से वह उन कस्टमर्स से पैसा भी चार्ज के रूप में ले रहे हैं जो उनके इन फेक वेबसाइट्स से ऑर्डर कर रहे हैं। 

यह जानकारी काफी चौंकाने वाली है। अगर ऐसा है तो कस्टमर्स को ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। कोरी ने Google पर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गूगल इनके विज्ञापन दिखाकर इस तरह की फेक वेबसाइट्स को प्रोमोट कर रहा है। इससे न केवल कस्टमर्स को पैसों का नुकसान हो रहा है, बल्कि जो असल बिजनेस हैं, उनकी छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी चौंकाने वाला है कि फेक वेबसाइट्स का नाम गूगल के टॉप रिजल्ट में आ रहा है, और स्कैमर आसानी से गूगल पर सर्च रिजल्ट के साथ छेड़छाड़ भी कर पा रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.