Google Meet की Zoom से रेस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस को किया फ्री

स्टेज्ड रोलआउट होने के नाते हर किसी को Google Meet सर्विस एक साथ मुफ्त में नहीं मिलेगी। शुरूआत में इसे मुफ्त में कुछ यूज़र्स इस्तेमाल कर पाएंगे और समय के साथ यह सभी देशों में रोलआउट होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Google Meet पहले एंटरप्राइसेस और एजुकेशन के लिए था उपलब्ध
  • अब सभी गूगल अकाउंट यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं मुफ्त में
  • शुरुआत में कुछ यूज़र्स को मिलेगा फ्री, मई तक सभी के लिए होगा उपलब्ध

Google Meet को मुफ्त में इस्तेमाल करने के लिए केवल गूगल अकाउंट की ज़रूरत है

Google Meet, गूगल की वीडियो कांफ्रेंसिंग सर्विस है, जिससे रोज़ाना बड़ी संख्या में यूज़र्स जुड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण चल रही कोरोनोवायरस महामारी है। पिछले कुछ समय से वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग अपने घरो से ऑफिस का काम, ऑनलाइन क्लास आदि कर रहे हैं, जिसके लिए गूगल मीट और इसकी जैसी अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाओं का सहारा लिया जा रहा है। अब Alphabet के Google ने घोषणा की है कि गूगल मीट उन सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा, जिसके पास गूगल अकाउंट है। पहले गूगल मीट जी सूट के जरिए केवल एंटरप्राइसेस और एजुकेशन के लिए उपलब्ध था। इसके अलावा Google ने यह भी जानकारी दी है कि Google Meet से हर दिन लगभग 3 मिलियन यानी 30 लाख नए यूज़र्स जुड़ रहे हैं।

बुधवार को गूगल के ब्लॉग पर की गई घोषणा में कहा गया है कि 29 अप्रैल से गूगल मीट हर किसी के लिए मुफ्त में उपलब्ध हो गया है। हालांकि इस मुफ्त उपलब्धता का विस्तार आने वाले कुछ हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

गूगल का कहना है कि मई से कोई भी यूज़र Google Meet के लिए साइन-अप कर सकता है और इसके लिए उसे केवल गूगल अकाउंट की ज़रूरत होगी। यूज़र्स उन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो पहले व्यावसायिक और शिक्षा ग्रुप के यूज़र्स के लिए उपलब्ध थी। इनमें साधारण शेड्यूलिंग और स्क्रीन शेयरिंग, रीयल-टाइम कैप्शन आदि फीचर्स शामिल हैं।
 


स्टेज्ड रोलआउट होने के नाते हर किसी को यह सर्विस एक साथ मुफ्त में नहीं मिलेगी। शुरूआत में इसे मुफ्त में कुछ यूज़र्स इस्तेमाल कर पाएंगे और समय के साथ यह सभी देशों में रोलआउट होगा। गूगल ने इसके लिए एक ‘नोटिफाई मी' पेज भी बनाया है, जहां यूज़र्स अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं और जब उन्हें Google Meet की मुफ्त पहुंच मिलेगी, तो उन्हें सूचित किया जाएगा। इसके अलावा गूगल का कहना है कि मुफ्त एक्सेस वेब के साथ iOS यूज़र्स और Android यूज़र्स के लिए मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

यहां बता दें कि यह मुफ्त सर्विस केवल 30 सितंबर तक के लिए। इसके बाद गूगल मीट में मीटिंग का समय 60 मिनट तक सीमित कर दिया जाएगा। पोस्ट में कहा गया है कि G Suite एसेंशियल, जिसमें मीट के अधिक उन्नत फीचर जैसे डायल-इन फोन नंबर, मीटिंग रिकॉर्डिंग आदि शामिल हैं, वे फीचर्स भी सभी यूज़र्स के लिए 30 सितंबर तक मुफ्त में उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.