अब Gmail का पासवर्ड ही खतरा बन गया है! Google ने दी सख्त चेतावनी, इन 3 तरीकों से खुद को रखें सेफ

Google के पास 2024 के अंत से अब तक 1.7 बिलियन से ज्यादा पासवर्ड-बेस्ड अटैक डिटेक्ट हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Google ने चेतावनी दी - पासवर्ड बेस्ड Gmail अकाउंट्स सबसे ज्यादा खतरे में
  • अब Gmail लॉगिन के लिए Passkey और 2FA को Google ने जरूरी बताया
  • रिपोर्ट के अनुसार, 1.7 अरब पासवर्ड अटैक्स डिटेक्ट हो चुके हैं इस साल

Photo Credit: Android

अगर आप Gmail यूजर हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अलर्ट है। Google ने हाल ही में एक सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है जिसमें बताया गया है कि हैकर्स बड़े पैमाने पर Gmail पासवर्ड को टारगेट कर रहे हैं। यह खतरा कथित तौर पर केवल आम यूजर्स तक सीमित नहीं है, इसमें हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स तक शामिल हैं। Google के VP ने इस बारे में साफतौर पर कहा है कि अब सिर्फ पासवर्ड पर निर्भर रहना बेहद खतरनाक हो चुका है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, AI और ब्रीच किए गए डाटाबेस की मदद से हैकर्स बड़ी संख्या में Gmail लॉगिन ट्राय कर रहे हैं। Google के सिक्योरिटी डैशबोर्ड पर भी इस एक्टिविटी में तेजी देखी गई है। खासतौर पर वे अकाउंट्स जिन्हें 2‑स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) एक्टिवेट नहीं है, वो सबसे ज्यादा खतरे में हैं।

इतना ही नहीं, Google के पास 2024 के अंत से अब तक 1.7 बिलियन से ज्यादा पासवर्ड-बेस्ड अटैक डिटेक्ट हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि सभी यूजर्स को तुरंत Passkey या कम-से-कम ऐप-बेस्ड 2FA सिस्टम पर शिफ्ट होना चाहिए।
 

अब क्या करें Gmail यूजर्स? यहां है पूरा सेफ्टी प्लान:

1. Google अकाउंट में 2FA (Two-Factor Authentication) ऑन करें

  • accounts.google.com/security पर जाएं
  • “2‑Step Verification” सेक्शन में “Get Started” पर क्लिक करें
  • अपना पासवर्ड डालें और OTP वेरिफिकेशन के बाद
  • Authenticator App (जैसे Google Authenticator) या Backup Code जोड़ें
  • SMS आधारित 2FA से बचें, Authenticator ऐप ज्यादा सुरक्षित है
 

2. Google Passkey सेट करें

  • Google अब Passkey सपोर्ट करता है, जिससे आप फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट या डिवाइस PIN से लॉगइन कर सकते हैं, बिना पासवर्ड टाइप किए। इसके लिए:
  • g.co/passkeys पर जाएं
  • “Create a passkey” पर क्लिक करें
  • अपने डिवाइस का बायोमैट्रिक या स्क्रीन लॉक सेट करें
  • अगली बार से Gmail लॉगिन सीधे फेस/फिंगरप्रिंट से होगा
 

3. यह 3 और सेफ्टी टिप्स अपनाएं

  • g.co/securitycheckup के जरिए Security Checkup चलाएं
  • किसी एक्टिविटी या ऐप पर शक हो, तो तुरंत हटाएं
  • अज्ञात डिवाइसेज से लॉगिन होने पर तुरंत पासवर्ड बदलें
  • हर वेबसाइट के लिए अलग पासवर्ड रखें

Google ने Gmail को लेकर किस बात की चेतावनी दी है?

Google ने बताया है कि पासवर्ड-बेस्ड अकाउंट्स पर भारी मात्रा में साइबर अटैक हो रहे हैं।

क्या Gmail पासवर्ड अब सेफ नहीं है?

सिर्फ पासवर्ड अब पर्याप्त नहीं है। हैकर्स पासवर्ड डिकोड करने के नए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Gmail को सेफ करने के लिए क्या करना चाहिए?

आपको तुरंत Gmail में 2‑Factor Authentication (2FA) ऑन करना चाहिए या Passkey सेट करना चाहिए।

Passkey क्या होता है?

Passkey एक नया लॉगिन तरीका है जिसमें आप फिंगरप्रिंट, फेस या पिन से बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकते हैं।

Gmail में 2FA कैसे ऑन करें?

accounts.google.com/security पर जाकर “2‑Step Verification” को ऑन करें और Authenticator ऐप से लिंक करें।

क्या SMS-आधारित OTP अब सेफ नहीं है?

नहीं, Google का कहना है कि Authenticator ऐप या हार्डवेयर key ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन हैं।

क्या मेरे Gmail में कोई स्सपीशियस लॉगिन हुआ है, ये कैसे पता करूं?

g.co/securitycheckup पर जाकर अपने अकाउंट की सिक्योरिटी एक्टिविटी चेक करें।

क्या ये चेतावनी भारत के यूजर्स के लिए भी है?

जी हां, यह चेतावनी सभी Gmail यूज़र्स के लिए है, चाहे वो किसी भी देश में हों।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, GMail, 2FA, Google Passkeys
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.