Google जल्द ही ला रहा स्पैम से बचाव करने वाला फीचर, जानें सबकुछ

Google जल्द ही एक फ्रॉड से बचाव के लिए नया फीचर लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 08:35 IST
ख़ास बातें
  • Google स्कैम से सचेत करने के लिए नया फीचर लेकर आ रहा है।
  • Google कॉल के लिए एक रीयल-टाइम स्कैम डिटेक्शन टूल भी पेश कर रहा है।
  • गूगल एन्हांस्ड फोन नंबर वेरिफइकेशन (ePNV) सिस्टम पर भी काम कर रहा है।

स्कैम अलर्ट से सुरक्षा मिलती है।

Photo Credit: Unsplash/Tara Winstead

Google जल्द ही एक फ्रॉड से बचाव के लिए नया फीचर लॉन्च करने वाला है। यह फीचर किसी यूजर के कॉल के दौरान, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनी स्क्रीन शेयर करने और उसी दौरान किसी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन ऐप खुला होने पर चेतावनी दिखाएगा। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग गूगल पे, पेटीएम और नवी के साथ की जा रही है। यह फीचर यूजर को सचेत करता है कि कॉल स्कैम हो सकती है और कॉल और स्क्रीन शेयरिंग दोनों को एक-टैप पर खत्म करने का ऑप्शन भी प्रदान करता है। आइए गूगल के इस आगामी सेफ्टी फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रीयल-टाइम स्कैम डिटेक्शन टूल


Google कॉल के लिए एक रीयल-टाइम स्कैम डिटेक्शन टूल भी पेश कर रहा है। यह फीचर पिक्सल यूजर्स को संदिग्ध व्यवहार के बारे में चेतावनी देगा, जिसमें ऑडियो, ट्रांसक्रिप्ट रिकॉर्ड नहीं होगा और न ही गूगल के साथ डाटा शेयर किया जाएगा।

कैसे काम करता है यह फीचर

  • गूगल का यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर बंद रहता है।
  • यह सिर्फ अंजान नंबरों से आने वाली कॉल पर लागू होता है।
  • यह फीचर प्रतिभागियों को नोटिफाई करने के लिए एक बीप पैदा करता है।
  • गूगल के इस फीचर को कभी भी टर्न ऑफ किया जा सकता है।

गूगल एक तीसरे फीचर पर भी काम कर रहा है जो कि एन्हांस्ड फोन नंबर वेरिफइकेशन (ePNV) सिस्टम है जो कि पहले ही ग्लोबल स्तर पर शामिल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की अब पार्टनर के साथ टेस्टिंग चल रही है, जिसका उद्देश्य एसएमएस बेस्ड वन-टाइम पासवर्ड को डिवाइस में बिल्ट सिम-बेस्ड वेरिफिकेशन से बदलना है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उसने साइडलोडेड ऐप्स इंस्टॉल करने के 11.5 करोड़ से ज्यादा प्रयासों को ब्लॉक किया है, जो भारत में फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली संवेदनशील परमिशन का गलत उपयोग करते हैं। अपनी सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए गूगल पे सिस्टम अब फ्रॉड वाले ट्रांजेक्शन के लिए हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा चेतावनियां देता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.