Google I/O 2022: Google Translate अब सपोर्ट करेगा मैथिली, भोजपुरी, संस्कृत सहित 24 नई भाषाएं

Google I/O कीनोट में, कंपनी ने नए वॉलेट ऐप को पेश करने के अलावा, Wear OS और Android टैबलेट के लिए नए फीचर्स की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 11 मई 2022 23:33 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Translate में जोड़ा 24 नई भाषाओं का सपोर्ट
  • असमिया, भोजपुरी, डोगरी,कोंकणी, मैथिली, मिज़ो, संस्कृत भाषा भी शामिल
  • अब कुल 133 भाषाएं सपोर्ट करता है Google Translate

Google Translate अब कुल 133 भाषाओं को सपोर्ट करता है

Google I/O 2022: Google Translate अब 24 नई भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जो आमतौर पर अधिकांश टेक्नोलॉजी प्लेटफार्मों द्वारा मुहैया नहीं कराई जाती है। कंपनी ने बुधवार को अपने I/O 2022 कीनोट में घोषणा करते हुए बताया कि अब गूगल ट्रांसलेट के जरिए 24 नई भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। इनमें से कुछ भाषाएं भारत में भी बोली और लिखी जाती हैं। 24 नई भाषाओं के साथ अब Google Translate में कुल 133 भाषाओं का सपोर्ट है। सर्च दिग्गज का दावा है कि नई जोड़ी गई भाषाओं को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 300 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक रूप से बोला जाता है। इनमें से एक Mizo भाषा शामिल है, जो पूर्वोत्तर भारत में 3 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है। इसके अलावा, लिंगाला का उपयोग मध्य अफ्रीका में लगभग 45 मिलियन लोग करते हैं।

24 नई भाषाओं को जोड़ने के लिए Google ने कई प्रोफेसरों और भाषाविदों को शामिल किया, जो मूल रूप से इन भाषाओं को बोलते हैं। ये जीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन का इस्तेमाल करके Google Translate में जोड़ी गई पहली भाषाएं हैं। यह टेक्नोलॉजी एक मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करती है जो "बिना किसी उदाहरण को देखे दूसरी भाषा में अनुवाद करना सीखता है।" Google का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी वर्तमान में पूरी तरह से सटीक नहीं है, हालांकि, कंपनी का वादा है कि वह आने वाले समय में इस अनुभव को और बेहतर बनाती जाएगी।

Google I/O कीनोट में, कंपनी ने नए वॉलेट ऐप को पेश करने के अलावा, Wear OS और Android टैबलेट के लिए नए फीचर्स की भी घोषणा की। सर्च में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं, जिसमें मल्टीसर्च को सुधारा गया है और एक नया सीन एक्सप्लोरेशन फीचर भी शामिल है।

नीचे Google Translate में जोड़ी गई सभी 24 नई भाषाओं के नाम दिए गए हैं:
  • असमिया - पूर्वोत्तर भारत
  • आयमारा - बोलीविया, चिली और पेरू
  • बाम्बारा — माली
  • भोजपुरी - भारत, नेपाल और फिजी
  • धिवेही — मालदीव
  • डोगरी — उत्तरी भारत
  • ईवे - घाना और टोगो
  • गुआरानी - पराग्वे, बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील
  • इलोकानो — उत्तरी फिलीपींस
  • कोंकणी — मध्य भारत
  • क्रियो — सिएरा लियोन
  • कुर्द — इराक
  • लिंगाला - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, अंगोला और दक्षिण सूडान गणराज्य
  • लुगांडा — युगांडा और रवांडा
  • मैथिली — उत्तरी भारत
  • मेइतेइलॉन (मणिपुरी) — पूर्वोत्तर भारत
  • मिज़ो — पूर्वोत्तर भारत
  • ओरोमो — इथियोपिया और केन्या
  • क्वेशुआ - पेरू, बोलीविया और इक्वाडोर
  • संस्कृत - भारत
  • सेपेडी — दक्षिण अफ्रीका
  • टिग्रीन्या - इरिट्रिया और इथियोपिया
  • सोंगा - इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे
  • ट्वी — घाना
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.