Google Doodle March 10th : Google ने भारत के Satellite Man Udupi Ramachandra Rao के बर्थडे पर बनाया शानदार डूडल

आज Google ने अपने लेटेस्ट Doodle को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव को समर्पित किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2021 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Google Doodle पर आज मनाया जा रहा है उडुपी रामचंद्र राव का जन्मदिन
  • सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाते थे राव
  • 1932 में जन्म हुआ था और 2017 में हुआ था उनका निधन

Udupi Ramachandra Rao को पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान मिल चुका है

आज Google अपने  Doodle के जरिए भारत के सैटेलाइट मैन (Satellite Man of India) वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव (Udupi Ramachandra Rao) का 89वां जन्मदिन मना रहा है। भारत के अंतरिक्ष विज्ञानी राव का निधन साल 2017 में हुआ था। वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में चेयरमैन के पद पर कार्यभार संभालते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) समेत कई अन्य रॉकेट तकनीकों को विकसित किया था। 

आज Google ने अपने लेटेस्ट Doodle को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव को समर्पित किया है। राव ने भारत के लिए कई रॉकेट विकसित किए थे। उन्हें सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता था। राव का जन्म आज के दिन साल 1932 में कर्नाटक के एक गांव में हुआ था। उन्हें अपने कठिन परिश्रम से कई सम्मान भी हासिल किए। 1976 में भारत सरकार द्वारा राव को पद्म भूषण और 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 19 मार्च 2013 को वाशिंगटन के सैटेलाइट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था, जिसके साथ वह इस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने। बता दें कि उन्होंने नासा (NASA) के पाइनीयर और एक्सप्लोरर स्पेस प्रोब्स में प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया हुआ है।
Advertisement

आज के Google Doodle में राव को हाथ में सैटेलाइट पकड़े हुए दिखाया गया है और उनके पीछे पृथ्वी दिखाई गई है। बता दें कि 1975 में भारत की पहली सैटेलाइट 'आर्यभट्ट' (Aryabhata Satellite) राव की देखरेख में लॉन्च हुई थी। आर्यभट्ट उन 20 सैटेलाइट्स में से एक है, जिसने ग्रामीण भारत में संचार और मौसम सेवाओं को मजबूत बनाया था।

उडुपी रामचंद्र राव ने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) जैसी कई रॉकेट तकनीकों को भी विकसित किया था। PSLV की मदद से 250 से ज्यादा रॉकेट लॉन्च किए जा चुके हैं। भारत को अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले उडुपी रामचंद्र राव के जन्मदिन को आज भारत के साथ-साथ गूगल भी मना रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.