Google doodle : गूगल का महिलाओं को ‘सलाम’, महिला दिवस पर बनाया खास डूडल, जानें

Google doodle : गूगल ने लिखा, आज लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • 8 मार्च को मनाया जा रहा है अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस
  • गूूगल ने बनाया खास डूडल
  • पोस्‍ट में लिखी कई अहम बातें

गूगल डूडल में महिलाओं के एक समूह को देखा जा सकता है साथ में शिक्षा, समानता, रोजगार, स्‍पोर्ट्स जैसे प्रतीकों को संजोया गया है।

Photo Credit: Google

भारत समेत दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर टेक दिग्‍गज गूगल ने एक डूडल बनाकर महिलाओं को सलाम किया है! डूडल के जरिए हाल के वर्षों में हुई महिलाओं की प्र‍गति को दर्शाया गया है। एक पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा है, आज लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया। समानता के लिए लड़ाई लड़ी और हर जगह सकारात्मक उदाहरण स्थापित किए।

गौरतलब है कि 1975 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया था। तब से हर साल 8 मार्च को यह दिन मनाया जाता है। दुनिया में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए गूगल ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि आज का दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

गूगल ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि इतने साल में महिलाओं ने जो प्रगति की, वह उनके साहस भरे कामों के बिना संभव नहीं होती। उन सभी लोगों को शुभकामनाएं जिन्‍होंने लोगों को रास्‍ता दिखाया और इस मशाल को लेकर चल रहे हैं। 

आज का गूगल डूडल काफी रंग-बिरंगा है। इसमें महिलाओं के एक समूह को देखा जा सकता है साथ में शिक्षा, समानता, रोजगार, स्‍पोर्ट्स जैसे प्रतीकों को संजोया गया है। डूडल में गूगल की ब्रैंडिंग भी देखने को मिलती है। गूगल पोस्‍ट में महिला दिवस की दो शुरुआती रैल‍ियों का जिक्र भी है। ये रैलियां सेंट पीटर्सबर्ग में और न्यूयॉर्क शहर में निकाली गई थीं। रैलियों में निष्पक्ष और सेफ जॉब के साथ ही वोट देने का अधिकार की मांग भी की गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.