Google Doodle: गूगल का डूडल बन गया क्लासरूम! आज बता रहा जिंदगी का ब्लूप्रिंट, जानें कैसे

आज गूगल ने डूडल पर बायोलॉजी का टॉपिक छेड़ा है। आज गूगल ने DNA का स्ट्रक्चर समझाया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 16:21 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने DNA का स्ट्रक्चर समझाया है जिसे जिंदगी का ब्लूप्रिंट भी कहते हैं
  • डूडल के माध्यम से डिऑक्सीराइबोन्यूक्लियक ऐसिड यानी DNA का स्ट्रक्चर बनाया
  • गूगल ने इसके लिए आकर्षक ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है।

गूगल ने आज डूडल के माध्यम से डिऑक्सीराइबोन्यूक्लियक ऐसिड यानी DNA का स्ट्रक्चर बनाया है।

Photo Credit: Google

Google पिछले दो दिनों से Doodle रूपी क्लासरूम चला रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक दिन पहले ही गूगल डूडल पर कंपनी ने गणित की क्वाड्रेटिक इक्वेशन को दिखाया था। आज गूगल ने डूडल पर बायोलॉजी का टॉपिक छेड़ा है। आज गूगल ने DNA का स्ट्रक्चर समझाया है जिसे जिंदगी का ब्लूप्रिंट भी कहा जाता है। DNA वाला ये डूडल क्यों है खास, गूगल ने क्यों दी इसे जगह, आइए विस्तार से जानते हैं। 

गूगल ने आज डूडल के माध्यम से डिऑक्सीराइबोन्यूक्लियक ऐसिड यानी DNA का स्ट्रक्चर बनाया है। लेकिन एक खास अंदाज में। गूगल ने इसके लिए आकर्षक ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। डीएनए की इस संरचना को डबल हेलिक्स स्ट्रक्चर कहा जाता है। यह एक केमिकल स्ट्रक्चर होता है। डूडल में दिखाया गया है कि कैसे डीएनए की बेसिक यूनिट- न्यूक्लिओटाइड की बॉन्डिंग बनती है। इसमें नाइट्रोजन (N), हाइड्रोजन (H), ऑक्सीजन (O) और फॉस्फेट ग्रुप (PO₄⁻) जैसे मॉलिक्युल्स के चिह्न भी दिखाए गए हैं कि ये आपस में कैसे जुड़कर एक ऐसा स्ट्रक्चर तैयार करते हैं जिसमें हमारे बारे में सारी जानकारी कोड के रूप में मौजूद रहती है। 

एर्रो और केमिकल बॉन्डिंग के जरिए गूगल ने सरल तरीके से समझाया है कि कैसे बेसिक यूनिट या न्युक्लिओटाइड आपस में जुड़ते हैं और सबसे मेन स्ट्रक्चर DNA का निर्माण करते हैं। गूगल ने इस डूडल को खास वजह से बनाया है। इन दिनों स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए यह इम्तिहानों का समय होता है। ऐसे में गूगल पर ऐसे टॉपिक सबसे ज्यादा सर्च होते हैं। स्टूडेंट्स का काम आसान करने के लिए यह डूडल बनाया गया है। 

आप भी आज डीएनए के बारे में काफी कुछ सीख सकते हैं। डूडल पर इसकी मुख्य जानकारी दी गई है। आज आप जैसे ही आज के डूडल पर क्लिक करेंगे गूगल आपको ‘Learning about DNA'  पेज पर ले जाता है। यहां पर डीएनए से जुड़ी सारी मुख्य जानकारी दी गई है। DNA न सिर्फ हमारे शरीर की जेनेटिक जानकारी रखता है बल्कि यह कई बार अपराध जांचों में भी काम में लिया जाता है। किसी अपराध स्थल पर मिले नमूनों का डीएनए टेस्ट किया जाता है और संदिग्ध के डीएनए से मिलाकर देखा जाता है जिससे अपराधी की पहचान की जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.