Google आज गेम Doodle से सेलिब्रेट कर रहा 'पानी-पूरी'! महाभारत काल में द्रौपदी ने की थी खोज!

भारत जैसे देश में इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकारों में पेश किया जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Google ने इंटरेक्टिव गेम डूडल में बनाकर पानी-पूरी को सेलिब्रेट किया
  • पानी-पूरी दक्षिणी एशिया एक मशहूर स्ट्रीट फूड है
  • 2015 में मध्य प्रदेश में एक रेस्तरां ने पानी-पूरी के 51 फ्लेवर पेश किए थे

भारत जैसे देश में इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकारों में पेश किया जाता है।

Photo Credit: istock

Google Doodle में आज पानी-पूरी का चटकारा दिखाई दे रहा है। Google ने इंटरेक्टिव गेम डूडल में बनाकर पानी-पूरी को सेलिब्रेट किया है। पानी-पूरी दक्षिणी एशिया एक मशहूर स्ट्रीट फूड है जिसे खाने के शौकीन बहुत पसंद करते हैं। इसमें आटे या सूजी की बनी पतली और क्रिस्पी पूरी को आलू, छोले, मसालों या मिर्च के साथ मसालेदार और मीठे पानी के साथ खाया जाता है। पानी-पूरी की खास बात ये भी है कि लोग इसे अपने अपने स्वाद के अनुसार फ्लेवर के साथ खा सकते हैं। मसलन, इसे मीठी चटनी, हरी मिर्च वाली चटनी, पोदीना आदि के साथ खाया जा सकता है। 

Google के अनुसार, 2015 में मध्य प्रदेश में एक रेस्तरां ने पानी-पूरी के 51 फ्लेवर पेश किए थे, और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। दुनिया में पहली बार पानी-पूरी को इतने फ्लेवर के साथ पेश किया गया था। इतना ही नहीं, भारत जैसे देश में इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकारों में पेश किया जाता है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में पानी पूरी को उबले हुए सफेद चने या छोले, अंकुरित दालों या स्प्राउट्स से भरकर तीखे पानी में सर्व किया जाता है। 


उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली आदि में इसे आलू और उबले हुए सफेद चने से भरकर जलजीरा वाले पानी में डुबोकर सर्व किया जाता है, जिसे गोल-गप्पा कहते हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्से में इसे पुचका या फुचका कहते हैं। गूगल के अनुसार, किंवदंती है कि महाभारत काल में द्रौपदी ने पानी-पूरी की खोज की थी। कहा जाता है कि द्रौपदी को अपने पांच पतियों के खाने की कमी पड़ रही थी। 

ऐसे में द्रौपदी ने विचार लगाया और बची हुई आलू की सब्जी और अन्च कच्ची सब्जियों को मिलाकर आटे की छोटी छोटी पूरी बनाकर उनमें भर दिया। इस तरह से पानी-पूरी का जन्म हुआ। पानी पूरी दक्षिण एशिया के अलावा अब धीरे-धीरे अन्य देशों में भी पहचान बना रही है। अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में रहने वाले भारतीयों ने इसे वहां भी पहचान दिलाने में भूमिका निभाई है। लेकिन पानी-पूरी भारत में हर हिस्से में पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है, जो किसी मौसम या मौके का मोहताज नहीं है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.