1200 किलो का पत्थर उठाने वाले गामा पहलवान को Google ने किया याद, जानें इस भारतीय पहलवान के रोचक किस्से

गामा की ताकत से प्रभावित होकर भारत घूमने आए प्रिंस ऑफ वेल्स ने उन्हें चांदी की गदा सम्मान के रूप में भेंट की थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • 1902 में उन्होंने 1200 किलोग्राम के पत्थर को उठा लिया था
  • गामा पहलवान का जन्म सन् 1878 में अमृतसर में हुआ था
  • Bruce Lee भी उनके प्रशंसकों में से एक रहे हैं

1902 में गामा पहलवान ने 1200 किलोग्राम के पत्थर को उठाकर कारनामा कर दिखाया था।

Photo Credit: Google

Google Doodle आज एक ऐसे पहलवान की जयंती मना रहा है जिसने दुनियाभर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। गूगल ने आज डूडल के माध्यम से गामा पहलवान को याद किया है जो आजादी से पहले भारत के सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में गिने जाते थे। कुश्ती की दुनिया में गामा का नाम सबकी जुबां पर था। उन्हें रुस्तम-ए-हिंद के नाम से भी जाना जाता है। जबकि कुश्ती की रिंग में वे द ग्रेट गामा के नाम से मशहूर थे। 

गूगल का कहना है कि Bruce Lee भी उनके प्रशंसकों में से एक रहे हैं, जो उनके ट्रेनिंग रुटीन के दीवाने थे। गामा पहलवान का जन्म सन् 1878 में अमृतसर में हुआ था। उनका नाम गुलाम मुहम्मद बख्श दत्त रखा गया था। पहलवानों के परिवार में जन्मे गामा को पहलवानी विरासत में मिली थी। सन् 1910 में गामा को वर्ल्ड हेवीवेट (World Heavyweight) टाइटल दिया गया। 

उनकी बदनतोड़ मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 10 साल की उम्र में वो 500 बैठक और 500 पुश-अप लगाया करते थे। ये उनके रोज के रुटीन में शामिल था। 1888 में उनको बैठक प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई जिसमें देशभर के 400 पहलवानों ने हिस्सा लिया था। यहीं से उनको कम उम्र में ही प्रसिद्धि मिलने लगी।
उनके एक कारनामे को आज भी याद किया जाता है, जब 1902 में उन्होंने 1200 किलोग्राम के पत्थर को उठा लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह पत्थर बरोदा के म्यूजियम में रखा गया है। कुश्ती में उनके मुकाबलों में से एक प्रसिद्ध मुकाबला रहीम बख्श सुल्तानीवाला के साथ गिना जाता है। सुल्तानीवाला 7 फीट के लगभग ऊंचे पहलवान थे जबकि गामा की हाइट 5.8 फीट थी। दोनों में चार बार भिड़ंत हुई जिसमें पहले तीन मुकाबले ड्रॉ हुए और चौथे में गामा ने जीत हासिल की। 

गामा की ताकत से प्रभावित होकर भारत घूमने आए प्रिंस ऑफ वेल्स ने उन्हें चांदी की गदा सम्मान के रूप में भेंट की थी। गामा ने अपने आखिरी दिन लाहौर में गुजारे थे और 1960 में उनका देहांत हो गया। गूगल ने आज महान गामा को याद किया है जिन्होंने पहलवानी के क्षेत्र में भारत का नाम दुनियाभर में प्रसिद्ध किया। डूडल पर गामा की आर्ट को आर्टिस्ट वृंदा जावेरी ने तैयार किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  4. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  5. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  6. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  7. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  8. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  9. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  10. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.