Google कर्मचारियों को 60 घंटे काम करने की सलाह, को-फाउंडर ने बताई ये वजह

सर्गेई ब्रिन ने यह भी कहा कि AI और AGI (आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस) को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है और अब यह रेस अपने अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की AI लीडरशिप को मजबूत करने के लिए मेहनत बढ़ाने की सलाह
  • 60 घंटे प्रति सप्ताह काम करना प्रोडक्टिविटी के लिए बेस्ट है, ब्रिन ने कहा
  • उन्होंने कहा कि AI और AGI को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है

Photo Credit: David Paul Morris/ Bloomberg

Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने कर्मचारियों से कहा है कि वे कंपनी की AI लीडरशिप को मजबूत करने के लिए अपनी मेहनत बढ़ाएं। उन्होंने खासतौर पर 60 घंटे प्रति सप्ताह काम करने की सलाह दी है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिन ने कर्मचारियों को वर्किंग डेज में ऑफिस आने की भी सलाह दी। उन्होंने लिखा, "मैं कम से कम हर वर्किंग डे ऑफिस में रहने की सिफारिश करता हूं।" ब्रिन ने गूगल के जेमिनी AI मॉडल्स और ऐप्लिकेशंस से जुड़े कर्मचारियों को यह भी कहा कि कंपनी को प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखने के लिए उनकी मेहनत जरूरी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सर्गेई ब्रिन ने अपने मेमो में कहा, "60 घंटे प्रति सप्ताह काम करना प्रोडक्टिविटी के लिए बेस्ट है।" उन्होंने यह भी कहा कि AI और AGI (आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस) को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है और अब यह रेस अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अगर वे पूरी मेहनत से काम करें, तो गूगल इस रेस में आगे निकल सकता है।
Advertisement

उन्होंने खासतौर पर इंजीनियरों को गूगल के AI मॉडल्स का इस्तेमाल कोडिंग में करने के लिए प्रेरित किया। ब्रिन के अनुसार, ऐसा करने से वे दुनिया के सबसे कुशल कोडर्स और AI साइंटिस्ट बन सकते हैं। उनका मानना है कि गूगल के पास AI में आगे बढ़ने के लिए सभी जरूरी संसाधन हैं, लेकिन कर्मचारियों को अपनी मेहनत और तेज करनी होगी।

बता दें कि टेक इंडस्ट्री में बड़े लीडर्स पहले भी कर्मचारियों से ज्यादा काम करने की मांग कर चुके हैं। पिछले साल, इन्फोसिस (Infosys) के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने 70 घंटे के वर्कवीक का सुझाव दिया था, जबकि इस साल जनवरी में L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने 90 घंटे के वर्कवीक का प्रस्ताव रखा था।
Advertisement

गूगल के कर्मचारियों पर इस निर्देश का क्या असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, कई कंपनियों में एक्सटेंडेड वर्किंग ऑवर्स को हायरिंग कम करने और कॉस्ट कटिंग के तौर पर भी देखा जाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Sergey Brin
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.