151 km रेंज वाली Hero Splendor इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट सेल के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

GoGoA1 की Hero Spendor Electric कन्वर्जन किट की भारत में कीमत 37,700 रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी पैक और चार्जिंग अडैप्टर के लिए अलग से 65,606 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • Hero Spendor Electric कन्वर्जन किट की कीमत 37,700 रुपये से शुरू होती है
  • बैटरी पैक और चार्जिंग अडैप्टर के लिए अलग से 65,606 रुपये देने होंगे
  • इसका बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 151 km की रेंज दे सकता है

Hero Spendor Electric कन्वर्जन किट की भारत में कीमत 37,700 रुपये से शुरू होती है

भारतीय फर्म GoGoA1 ने हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट आधिकारिक रूप से सेल के लिए उपलब्ध करा दी है। कंपनी को अप्रैल में ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा इस किट के लिए मंजूरी मिली थी। इस किट के जरिए कोई भी व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल सकता है। इस किट में 2 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर और 2.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इसके अलावा इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

GoGoA1 की Hero Spendor Electric कन्वर्जन किट की भारत में कीमत 37,700 रुपये से शुरू होती है, जबकि बैटरी पैक और चार्जिंग अडैप्टर के लिए अलग से 65,606 रुपये देने होंगे। इस तरह फुल इलेक्ट्रिक किट के लिए कुल 1,03,306 रुपये (बिना GST जोड़े) देने होंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, किट में 2 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और साथ ही बैटरी पैक की क्षमता 2.8 kWh है। यह रियर व्हील हब मोटर है, जिसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होता है। सेटअप में एक डीसी-डीसी कनवर्टर, नया एक्सेलेरेटर वायरिंग, कंट्रोलर बॉक्स के साथ एक की स्विच और एक नया स्विंगआर्म भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 151 km की रेंज दे सकता है।

कन्वर्जन भारत में 36 आरटीओ स्थानों में GoGoA1 की इंस्टॉलेशन वर्कशॉप में किया जाएगा। ग्राहक स्थानीय आरटीओ में कुछ मामूली डॉक्युमेंटेशन के बाद अपनी बाइक को इलेक्ट्रिक में बदल सकते हैं। कन्वर्जन के बाद बाइक के लिए नई ग्रीन नंबर प्लेट जारी की जाती है, लेकिन नंबर पहले के समान ही रहता है।
Advertisement

यूं तो इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट की कीमत कम है, लेकिन बैटरी पैक के लिए अलग से दोगुनी कीमत, फुल किट की कीमत को भारत में मौजूद कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से ज्यादा बना देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hero Splendor, Hero Splendor Electric Conversion Kit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.