अमेरिकी सेना करेगी 483 km रेंज वाली Hummer EV की सवारी!

Hummer EV इस समय बाजार में सबसे पावरफुल फुली इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में से एक है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Hummer EV 1000 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है
  • यह 12 मिनट में 100 मील (करीब 160km) की दूरी तय करने लायक चार्ज हो सकती है
  • मात्र 3 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटा (करीब 97 kmph) की पकड़ती है रफ्तार

Hummer EV इस समय बाजार में सबसे पावरफुल फुली इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में से एक है

GM (जनरल मोटर्स) की डिफेंस ब्रांच को अमेरिकी सेना द्वारा डेमो के रूप में उपयोग के लिए पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन की पेशकश करने के लिए चुना गया है। सेना इस डेमो के जरिए देखना चाहती है कि GM का वो इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के सैन्य उपयोग के लिए एक बेहतर विकल्प है या नहीं। बता दें कि GMC के पास इस समय Hummer EV है, जो एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है। यह इलेक्ट्रिक कार 1,000 हॉर्सपावर जनरेट करने में सक्षम है और कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 300 मील (करीब 483 km) से अधिक की रेंज दे सकती है। इसमें बेहद फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

INSIDEEVs के अनुसार, GM ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेना (US Army) कंपनी की ओर से एक फुली इलेक्ट्रिक वाहन का डेमो चाहती है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित किया जा सके कि कंपनी का वाहन भविष्य में सेना के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन साबित होगा या नहीं। यूं तो यहां वाहन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह निश्चित तौर पर Hummer EV हो सकती है।

हमर ईवी इस समय बाजार में सबसे पावरफुल फुली इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में से एक है। जैसा कि हमने बताया, Hummer EV 1000 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 300 मील की दूरी तय कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इसके DC फास्ट चार्जिंग का उपयोग करके इस पिकअप ट्रक को 12 मिनट में 100 मील (करीब 160 km) की दूरी तय करने लायक चार्ज किया जा सकता है। पावर की बात करें, तो यह मात्र 3 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटा (करीब 97 kmph) की रफ्तार पकड़ सकती है।

न केवल हार्डवेयर में, यह दिखने में भी किसी टैंक से कम नहीं है। यह अन्य इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की तुलना में बेहद महंगा भी है। शायद यही कारण है कि GM अपने Hummer EV का बहुत कम उत्पादन कर रही है। 
Advertisement

Automotive News का हवाला देते हुए रिपोर्ट कहती है कि अमेरिकी सेना का कहना है कि उसे ऑपरेशनल और गैरीसन वातावरण दोनों में फॉसिल फ्यूल पर कम निर्भरता का समर्थन करने के लिए लाइट से लेकर हेवी ड्यूटी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल की आवश्यकता है। इसके साथ ही GM ने भी घोषणा की है कि वह सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक संभावित उम्मीदवार के रूप में Hummer EV प्रदान करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , GM, General Motors, Hummer, Hummer EV, Hummer EV Pickup, Hummer electric
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.