बिजली बचाने वाला और जल्दी गर्म पानी देने वाला, परफेक्ट Geyser कैसे चुनें? यहां जानें

अगर आप सिंगल हैं या किचन यूज के लिए गीजर ले रहे हैं, तो 3-6 लीटर वाला इंस्टेंट गीगर काफी है। वहीं, 2-3 लोगों के लिए 10-15 लीटर और 4 या उससे ज्यादा लोगों के लिए 20-25 लीटर का स्टोरेज गीजर बेहतर होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2025 09:47 IST
ख़ास बातें
  • सही गीजर चुनने के लिए टैंक साइज, बिजली खपत, वॉटर प्रेशर पर ध्यान जरूरी
  • इंस्टेंट और स्टोरेज गीजर के बीच यूसेज और फैमिली साइज के हिसाब से चुनें
  • स्मार्ट फीचर्स पर ज्यादा खर्च करने के बजाय स्मार्ट प्लग बेहतर ऑप्शन

सर्दियां आते ही सबसे जरूरी चीज बन जाती है एक अच्छा वाटर हीटर, जिसे गीजर (Geyser) भी कहा जाता है। लेकिन मार्केट में इतनी वैरायटी है कि कंफ्यूजन बढ़ जाती है। आज के समय में हमारे लिए स्टोरेज, इंस्टेंट, गैस और स्मार्ट हीटर्स के सैंकड़ों ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, किचन की जरूरत के हिसाब से अलग, बाथरूम के हिसाब से अलग गीजर आते हैं। कुछ में हाई-टेक फीचर्स होते हैं, तो कुछ एनर्जी एफिशिएंसी में बेस्ट होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दुविधा होती है कि हमारे घर या जरूरत के हिसाब से कौन-सा लेना सही रहेगा। अगर आप भी सोच रहे हो कि नया गीजर खरीदना है, तो ये डिटेल्ड गाइड आपको बताएगा कि किस साइज का गीजर लेना चाहिए और कौन-से फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है।

गीजर के टाइप्स: Storage vs Instant vs Gas

गीजर खरीदने से पहले आपको ये समझना जरूरी है कि मार्केट में तीन मेन टाइप्स मिलते हैं;

  • Storage Geyser: इसमें पानी पहले से हीट होकर टैंक में स्टोर रहता है। ये फैमिली यूज के लिए बेस्ट है।
  • Instant Geyser: छोटे बाथरूम या किचन यूज के लिए सही, क्योंकि ये तुरंत गर्म पानी देता है लेकिन लिमिटेड क्वांटिटी में।
  • Gas Geyser: बिजली की बजाय LPG या PNG गैस पर चलता है। ये एनर्जी-एफिशिएंट होता है लेकिन सेफ्टी के लिए कई बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे सबसे जरूरी बाथरूम में बहुत अच्छा वेंटिलेशन होना जरूरी।

Capacity: कितना लीटर वाला गीजर लें

अगर आप सिंगल हैं या किचन यूज के लिए गीजर ले रहे हैं, तो 3-6 लीटर वाला इंस्टेंट गीगर काफी है। वहीं, 2-3 लोगों के लिए 10-15 लीटर और 4 या उससे ज्यादा लोगों के लिए 20-25 लीटर का स्टोरेज गीजर बेहतर होता है।

बिजली की खपत और एनर्जी रेटिंग

आजकल हर ब्रांडेड गीजर में BEE Star Rating दी जाती है। जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग, उतना कम बिजली बिल।
अगर आप रोजाना लंबे समय के लिए गीजर यूज करते हैं, तो 5-Star Rated Geyser में इन्वेस्ट करना बेहतर रहेगा। यह लंबे समय में काफी बचत कर सकता है।

Advertisement

स्मार्ट फीचर्स कर सकते हैं जेब ढ़ीली

आजकल कई गीजर ब्रांड्स स्मार्ट फीचर्स जैसे मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, Wi-Fi कंट्रोल या वॉइस कमांड सपोर्ट के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे चार्ज करते हैं। सच कहें तो इन फीचर्स की जरूरत बहुत कम लोगों को पड़ती है, क्योंकि एक बार टेम्परेचर और टाइम सेट करने के बाद गीजर वैसे ही काम करता है। अगर फिर भी आपको मोबाइल से ऑन/ऑफ करने या स्मार्ट कंट्रोल चाहिए, तो पूरा “स्मार्ट गीजर” खरीदने के बजाय एक स्मार्ट प्लग लगाना ज्यादा समझदारी होगी। इससे आप किसी भी नॉर्मल गीजर को Wi-Fi से कंट्रोल कर सकते हैं और करीब आधी कीमत में वही सुविधा पा सकते हैं।

Advertisement

हीटिंग एलिमेंट और सेफ्टी फीचर्स

गीजर खरीदते वक्त हीटिंग एलिमेंट पर ध्यान दें। कॉपर हीटिंग एलिमेंट तेजी से पानी गर्म करता है, जबकि ग्लास-कोटेड एलिमेंट ज्यादा टिकाऊ होता है। साथ ही, Thermostat Control, Auto Cut-Off और Pressure Release Valve जैसे सेफ्टी फीचर्स जरूर चेक करें। इन सभी फीचर्स का एक गीजर में होना अच्छा रहता है।

ब्रांड और वारंटी

इंडिया में अच्छे गीजर ब्रांड हैं, जैसे Bajaj, Havells, AO Smith, Crompton, Racold, V-Guard, Orient Electric इत्यादि। कई ब्रांड्स तो आज के समय में 7 साल तक की टैंक वारंटी और 3 साल तक की प्रोडक्ट वारंटी तक ऑफर कर रहे हैं। कोशिश करें कि आपको कम से कम 2 साल प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल टैंक वारंटी मिले।

Advertisement

Installation और Maintenance

गीजर को हमेशा किसी ऑथोराइज्ड टेक्निशियन से इंस्टॉल करवाएं। वर्तमान में कुछ ब्रांड्स तो फ्री इंस्टॉलेशन और साथ ही वॉल्व और कनेक्शन पाइप्स तक ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा, ध्यान रखें कि हर 6 महीने से 1 वर्ष के बीच में टैंक क्लीनिंग और एलिमेंट चेक-अप करवाना भी जरूरी है ताकि परफॉर्मेंस व सेफ्टी बनी रहे।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.