FUJIFILM ने Rs 10 हजार की रेंज में लॉन्च किया instax mini 13 इंस्टेंट कैमरा, फोटो खींचने के साथ करेगा प्रिंट भी!

यह राउंड 3D बॉडी के साथ आता है। इसमें दो तरह के टाइमर भी लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 13:57 IST
ख़ास बातें
  • इसके लेंस को घुमाते ही यह चालू हो जाता है।
  • फ्रेम सेट करके सिर्फ शटर बटन दबाने से फोटो ले लेता है।
  • इसमें दो तरह के टाइमर भी लगे हैं।

FUJIFILM ने भारत में नया इंस्टेंट कैमरा instax mini 13 लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: FUJIFILM

FUJIFILM ने भारत में नया इंस्टेंट कैमरा instax mini 13 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का एंट्री लेवल का कैमरा है जो हाथ के हाथ फोटो प्रिंटिंग कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है। इसके लेंस को घुमाते ही यह चालू हो जाता है। फ्रेम सेट करके सिर्फ शटर बटन दबाने से फोटो ले लेता है। यह राउंड 3D बॉडी के साथ आता है। इसमें दो तरह के टाइमर भी लगे हैं। आइए जानते हैं नए कैमरे की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Fujifilm instax mini 13 Price

Fujifilm instax mini 13 की कीमत 10,999 रुपये है। यह 31 मार्च, 2026 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ड्रीमी पर्पल, कैंडी पिंक, फ्रॉस्ट ब्लू, लैगून ग्रीन और क्ले व्हाइट जैसे कलर वेरिएंट्स में इसे खरीदा जा सकेगा। इंस्टैक्स वाइड 400 जेट ब्लैक रंग में भी कंपनी ने पेश किया है जो 31 मार्च, 2026 से ग्रीन वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा।

Advertisement

Fujifilm instax mini 13 Specifications

Fujifilm instax mini 13 एक इंस्टेंट कैमरा है जो फोटो खींचने के साथ ही उसे प्रिंट भी कर देता है। फोटो कैप्चर शटर बटन से होता है और साथ के साथ यह प्रिंट होकर निकलता है। इसमें बिल्ट-इन टाइमर लगा है। एक टाइमर 2 सेकंड का है और दूसरा टाइमर 10 सेकंड का है। 

यह पॉप स्टाइल लुक के साथ आता है और बॉडी 3D राउंड शेप में दी गई है। कैमरा के फ्रंट में मैटेलिक सिल्वर लोगो लगा है। कंपनी ने इसके साथ एंगल एडजस्टमेंट एसेसरी भी दी है। इसमें कई तरह के मोड दिए गए हैं जिसमें क्लोज-अप मोड, और ऑटोमेटिक एक्सपोजर भी शामिल है। क्लोज-अप मोड पैरालैक्स करेक्शन फीचर के चलते सही फ्रेमिंग करने में मदद करता है। ऑटोमैटिक एक्सपोजर फीचर उपलब्ध रोशनी के हिसाब से शटर स्पीड और फ्लैश को एडजस्ट कर लेता है और बेहतर फोटो क्वालिटी देने में मदद करता है। इसमें कंपनी ने AI फीचर भी दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.