अमेरिका में भी Happy Diwali, अगले साल से स्‍कूलों में होगी छुट्टी

Diwali : शहर के मेयर एरिक एडम्स का कहना है कि यह कदम बच्चों को रोशनी के त्योहार के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 12:55 IST
ख़ास बातें
  • न्‍यूू यॉर्क के स्‍कूलों में होगी दिवाली की छुट्टी
  • अमेर‍िका में रह रहे भारतीय समुदाय की ओर से की जा रही थी मांग
  • न्‍यू यॉर्क के मेयर ने लिया बड़ा फैसला

Diwali : पिछले कुछ साल में न्‍यू यॉर्क में रहने वाले सैकड़ों-हजारों हिंदू समुदाय द्वारा दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही थी।

दिवाली का त्‍योहार भारत lसमेत दुनिया के कई देशों में उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। अमेरिका में भारतीय समुदाय द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें सरकार और प्रशासन के लोग भी शिरकत करते हैं। दिवाली आयोजन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति भी शामिल होते हैं और यह सिलसिला हमने बराक ओबामा प्रशासन के समय से देखा है। अमेरिका में दिवाली की लोकप्रियता को देखते हुए अगले साल यानी 2023 से न्यूयॉर्क शहर में दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शहर के मेयर एरिक एडम्स का कहना है कि यह कदम बच्चों को रोशनी के त्योहार के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

एरिक एडम्स ने न्यू यॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली को छुट्टी घोषित करते हुए कहा कि हम उन अनगिनत लोगों को एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे। यह एक शै‍क्षणिक मौका है। दिवाली के जरिए हम बच्‍चों को इस त्‍योहार को जानने के लिए प्रोत्‍साहित करने जा रहे हैं। हम उनसे रोशनी के त्‍योहार के बारे में बात करने जा रहे हैं। हमें बच्‍चों को यह बताना चाहिए कि रोशनी का यह त्‍योहार क्‍या है और अपने भीतर रोशनी कैसे जलाएं।  
 

न्यू यॉर्क में भारत के वाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी करने के लिए  एडम्स का धन्यवाद दिया है। उन्‍होंने कहा है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की लंबे समय से यह मांग थी। न्‍यू यॉर्क स्‍टेट ऑफ‍िस के लिए चुनी गईं पहली दक्षिण-एशियाई अमेरिकी महिला मिस राजकुमार ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि यह कहते हुए गर्व हो रहा है हमारा समय आ गया है। रोशनी का त्योहार मनाने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के 2 लाख से ज्‍यादा न्यू यॉर्क वासियों को रिकॉग्‍नाइज करने का वक्‍त आ गया है। 
Advertisement
 

पिछले कुछ साल में न्‍यू यॉर्क में रहने वाले सैकड़ों-हजारों हिंदू समुदाय द्वारा दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही थी। अब अगले साल से न्यूयॉर्क शहर में  दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी होगी। मेयर एरिक एडम्‍स का कहना है कि अपने आस-पास बहुत ज्‍यादा अंधेरे का सामना करने की वजह से हम अपने आसपास की रोशनी को महसूस करने में असफल हो जाते हैं। जब हम दिवाली को स्‍वीकार करते हैं, तो हम उस रोशनी को स्‍वीकार कर रहे हैं, जो हमारे भीतर है और यह अंधेरे को दूर कर सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.