Kerala Savari : देश में पहली बार केरल सरकार ला रही ओला-उबर जैसी कैब सर्विस

यह राज्य में मौजूदा ऑटो-टैक्सी नेटवर्क को जोड़ती है, जिसका मकसद केरल में अफॉर्डेबल रेट्स पर जनता को सुरक्षित और विवाद मुक्त यात्रा उपलब्‍ध कराना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस सेवा की शुरुआत करने वाला केरल देश का पहला राज्‍य होगा
  • सरकार उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, जहां मल्‍टीनेशनल कंपनियों का दबदबा है
  • सर्विस से जुड़े ऐप में पैनिक बटन भी दिया गया है

'केरल सवारी’ सर्विस के तहत फ‍िक्‍स्‍ड रेट के अलावा सिर्फ 8 फीसदी सर्विस चार्ज लिया जाएगा।

ऑनलाइन कैब सर्विस प्रोवाइडर्स की बात आती है, तो ओला और उबर जैसी कंपनियां सबसे आगे खड़ी दिखाई देती हैं। अब इस क्षेत्र में सरकार भी सहूलियत ऑफर करने जा रही है। देश में पहली बार केरल सरकार ने अपनी खुद की ई-टैक्सी सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। इसका सीधा मतलब है कि लोगों के पास ओला और उबर के बजाए केरल सरकार की ई-टैक्‍सी सर्विस के जरिए यात्रा करने का विकल्‍प होगा। अगले महीने से शुरू होने जा रही यह सर्विस क्‍या है। इसकी खूबियां क्‍या हैं, आइए विस्‍तार से जानते हैं।  
 

केरल सवारी (Kerala Savari) नाम है सर्विस का

न्‍यूज रिपोर्टों के अनुसार, इस सर्विस की शुरुआत केरल के श्रम विभाग द्वारा की जा रही है, जिसे 'केरल सवारी' नाम दिया गया है। यह एक ऑनलाइन टैक्सी हायरिंग सर्विस है। यह राज्य में मौजूदा ऑटो-टैक्सी नेटवर्क को जोड़ती है, जिसका मकसद केरल में अफॉर्डेबल रेट्स पर जनता को सुरक्षित और विवाद मुक्त यात्रा उपलब्‍ध कराना है। 
 

सर्विस शुरू करने वाला देश का पहला राज्‍य है केरल

इस सेवा की शुरुआत करने वाला केरल देश का पहला राज्‍य होगा। केरल के पब्लिक एजुकेशन और श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा क‍ि यह पहली बार है कि सरकार देश में एक ऑनलाइन टैक्सी सेवा शुरू कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वर्कर्स के वेलफेयर के मकसद से सरकार उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, जहां मल्‍टीनेशनल कंपनियों का दबदबा है। उन्‍होंने बताया कि 'केरल सवारी' सर्विस के तहत फ‍िक्‍स्‍ड रेट के अलावा सिर्फ 8 फीसदी सर्विस चार्ज लिया जाएगा। 
 

महिलाओं और बच्‍चों के लिए सुरक्षित 

वी शिवनकुट्टी ने बताया कि ‘केरल सवारी' ऐप बच्चों और महिलाओं के एक सुरक्षित सिस्‍टम है। इस ऐप को सुरक्षा मानकों के साथ बेहद सावधानी से तैयार किया गया है। ऐप में एक पैनिक बटन सिस्टम है, जिसे कार दुर्घटना या किसी अन्य प्रकार के खतरे के दौरान इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोजेक्‍ट मोटर वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा योजना बोर्ड, कानूनी मेट्रोलॉजी, परिवहन, आईटी और पुलिस विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा। प्रोजेक्‍ट को भारतीय टेलीफोन उद्योग और पलक्कड़ नाम के पब्लिक सेक्‍टर ऑर्गनाइजेशन ने टेक्निकल सहयोग दिया है।   
 

17 अगस्‍त से शुरू होगी सर्विस 

केरल सवारी (Kerala Savari) की शुरुआत 17 अगस्‍त से की जाएगी। यह मलयालम महीने चिंगम का पहला दिन है। कनकक्कुन्नू पैलेस में समारोह का अयोजन किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.