फ्लिपकार्ट के मिंत्रा ने जबॉंग को 471 करोड़ रुपये में खरीदा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 09:21 IST
ई-कॉमर्स दिग्गज़ फ्लिपकार्ट ने अपना दूसरा बड़ा अधिग्रहण कर लिया है। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी मिंत्रा ने जबॉंग को 70 मिलियन डॉलर (करीब 471 करोड़ रुपये) नकद में खरीदा है। जबॉंग की पेरेंट कंपनी ग्लोबल फैशन ग्रुप ने यह जानकारी दी।

फ्लिपकार्ट द्वारा फैशन रिटेल के क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा अधिग्रहण है।  2014 में फ्लिपकार्ट ने अपनी फैशन कैटेगरी को बढ़ाने के उद्देश्य से मिंत्रा का अधिग्रहण किया था। उस समय यह सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील थी। पिछले कुछ समय से जबॉंग के बिकने की खबरें आईं थीं। आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा फैशन ऑनलाइन शॉपिंग साइट Abof.com लॉन्च करने के बाद चर्चा थी कि आदित्य बिड़ला ग्रुप या फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंदी स्नैपडील जबॉंग को खरीद सकते हैं।
Advertisement

मिंत्रा द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज में इस अधिग्रहण के बारे में बताया गया। जबकि फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल ने ट्वीट किया कि फ्लिपकार्ट फैमिली में शामिल होने पर जबॉंग का स्वागत है।

मेल द्वारा दिए गए एक बयान में सीईओ और सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कहा, ''भारत में ई-कॉमर्स क्षेत्र की बढ़ोतरी में फैशन और लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हमने हमेशा ही फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट पर ध्यान दिया है और मिंत्रा की मजबूत परफॉर्मेंस से इस पर हमारा विश्वास कायम है।''
Advertisement
 

वाकई में, फ्लिपकार्ट के साथ मिंत्रा का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मिंत्रा के अधिग्रहण के बाद फ्लिपकार्ट ने मिंत्रा को सिर्फ ऐप तक ही सीमित कर दिया जिसे लेकर कंपनी विवाद में भी घिरी। हालांकि, ग्राहकों की भारी मांग और सुरक्षा के चलते सिर्फ ऐप वाला यह प्रयोग कुछ दिन तक ही चल पाया। आखिरकार, एक साल से भी कम समय के अंदर कंपनी ने यू-टर्न लेते हुए वेबसाइट को दोबारा लॉन्च किया।
Advertisement

जबॉंग के अधिग्रहण के साथ ही, फ्लिपकार्ट ने फैशन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। और शायद अब कंपनी नए प्रतिद्वंदी Abof.com और पुराने प्रतिद्वंदी अमेज़न से टक्कर लेने में सक्षम हो सकेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Acquisition, Fashion, Flipkart, Jabong, Myntra

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.