Flipkart पर पैसा कमाने का मौका: जानें क्या है Vriddhi प्रोग्राम और कैसे बढ़ाए बिजनेस

Walmart Vriddhi ई-इंस्टिट्यूट दिल्ली, हरयाणा, उत्तर प्रदेश, उतराखंड, चेन्नई समेत कुछ अन्य राज्यों के लिए खुला है। योग्य MSME अंग्रेजी और हिंदी दोनों में Android और iOS पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल प्रशिक्षण अनुभव ले सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Walmart Vriddhi प्रोग्राम MSME को देता है बिजनेस बढ़ाने की ट्रेनिंग
  • कई टूल्स और वर्चुअल क्लास के जरिए होती है ई-लर्निंग
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए प्रोडक्ट सेल करने की ट्रेनिंग भी मिलती है

Walmart Vriddhi प्रोग्राम के जरिए आप अपने मौजूदा MSME को आसानी से बढ़ा सकते हैं

Flipkart के जरिए आप अपने बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और तेज़ी से आगे बढ़ा कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यदि आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको Flipkart की पेरेंट कंपनी Walmart के Vriddhi प्रोग्राम के बारे में जानना चाहिए। इस प्रोग्राम में आप सही और आसान तरीके से बिजनेस चलाने और पैसा कमाने के तरीके सीख सकते हैं। यह एक तरह का लर्निंग प्रोग्राम भी है, जिसके लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है। वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम (Walmart Vriddhi program) ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए बनाया गया है।

Walmart Vriddhi Program छोटे और मध्यम बिजनेस के लिए इंटरैक्टिव ऑनलाइन प्रशिक्षण अनुभव, व्यक्तिगत सलाह और प्रोत्साहन यानी पर्सन्लाइज्ड मेंटरिंग जैसे काम करता है। इस प्रोग्राम के तहत एमएसएमई को कुछ ऐसे टूल्स उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिससे वे नई टेक्नोलॉजी को अपना कर अपने बिजनेस का तेज़ी से विस्तार कर सकें। वॉलमार्ट वृद्धि प्रोग्राम को दिसंबर 2019 में Walmart द्वारा लॉन्च किया गया था और इसका लक्ष्य 50 हजार भारतीय एमएसएमई को 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत घरेलू व विदेशी सप्लाई चेन के साथ जोड़ना है।
Advertisement

यह एक प्रकार का ई-इंस्टीट्यूट है, जहां आपको सबसे पहले आपके द्वारा किए जाने वाले बिजनेस की सही जानकारी दी जाती है। इसमें आपको कई आवश्यक टूल्स द्वारा इंटरैक्टिव लर्निंग एक्सपीरियंस दिया जाएगा। इस प्रोग्राम में आपको वर्चुअल क्लासरूम द्वारा पढ़ाया जाएगा और साथ ही वन-ऑन-वन एडवाइजरी सेशन भी होंगे। लर्निंग के दौरान आपको [MSME] ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए भारत और विदेश में सेल करना सिखाया जाएगा, साथ ही यह आपको सर्विस प्रोवाइडर्स और पीयर्स के साथ काम करने की ट्रेनिंग भी देगा।
 

How to apply for Walmart Vriddhi Program

वॉलमार्ट वृद्धि ई-इंस्टिट्यूट दिल्ली, हरयाणा, उत्तर प्रदेश, उतराखंड, चेन्नई समेत कुछ अन्य राज्यों के लिए खुला है। योग्य MSME अंग्रेजी और हिंदी दोनों में Android और iOS पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल प्रशिक्षण अनुभव ले सकते हैं।
Advertisement

रजिस्टर करने के लिए आपको Walmartvriddhi.org वेबसाइट पर जाना होगा और दायीं ओर बने 'Sign Up for Free' बैनर पर मांगी गई जानकारियों को सबमिट कर सकते हैं। यहां आपसे बिजनेस का नाम, बिजनेस का टाइप, प्रोडक्ट की कैटेगरी, बिजनेस हेडक्वार्टर का डिस्ट्रिक्ट, आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि मांगा जाएगा। इसके अलावा, आप 080-68970007 नंबर पर कॉल कर सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.