फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में आईफोन 6एस, शाओमी मी 5 समेत कई स्मार्टफोन पर भारी छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2016 12:00 IST
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल के तहत स्मार्टफोन और एक्सेसरी पर मिलने वाली छूट का खुलासा हो गया है। हमने आपके लिए इस सेल से कुछ खास ऑफर चुनकर निकाले हैं। फ्लिपकार्ट पर लगभग सभी टैबलेट और स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,750 रुपये) का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

1. ऐप्पल आईफोन 5एस
वैसे ऐप्पल अब आईफोन 5एस नहीं बनाती है, लेकिन यह मार्केट में अब भी उपलब्ध है। अगर आप सस्ते आईफोन की तलाश में हैं तो फ्लिपकार्ट बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। आईफोन 5एस स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा आप पुराना हैंडसेट देकर अतिरिक्त 15,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके लिए 16 जीबी स्टोरेज पर्याप्त है तो फ्लिपकार्ट की सेल में मिलने वाला यह ऑफर शानदार है।

कीमत: 17,799 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

2. ऐप्पल आईफोन 6 (16 जीबी)
Advertisement
अगर बात पुराने आईफोन की करें तो फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 6 के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये (एमआरपी- 36,990 रुपये) हो गई है। इसके अलावा पुराने हैंडसेट के साथ एक्सचेंज ऑफर पर आप 17,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। आईफोन 6 भी नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ आता है। अगर आप 30,000 रुपये से कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आईफोन 6 एक शानदार डिवाइस है। आईफोन में 4.7 इंच रेटिना डिस्प्ले है और 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।

कीमत: 29,990 रुपये
Advertisement

लिंक: फ्लिपकार्ट

Advertisement
3. मोटो एक्स प्ले 32 जीबी
मोटो एक्स प्ले 32 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में 14,999 रुपये (एमआरपी- 18,999 रुपये) का मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 12,000 रुपये तक की छूट और इसके बाद एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,750 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी उठा सकते हैं। मोटो एक्स प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में 21 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है।
 

कीमत: 14,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

4. ऐप्पल आईफोन 6एस
किसी भी ऑनलाइन फेस्टिव सेल के तहत सबसे सुनहारा मौका है आईफोन खरीदने का। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में पिछले साल आए आईफोन 6एस पर भी छूट दे रही है। आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट 37,990 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट 47,990 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 6एस के अब तक यह सबसे कम दाम है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर और एसबीआई कार्ड से इंस्टेंट छूट लेते हैं तो यह एक एक शानदार डील है।

कीमत: 37,990 रुपये और 47,990 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

5. शाओमी मी 5
शाओमी मी 5 फ्लिपकार्ट सेल में 19,999 रुपये (एमआरपी 24,999 रुपये) में उपलब्ध है। अगर आप एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत 20,000 रुपये के अंदर हो तो शाओमी मी 5 एक बेहतरीन फोन है। इस फोन पर 18,300 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड से 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। मी 5 में 5.15 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 4 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट भी है।

कीमत: 19,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

6. लेईको ले 1एस 32 जीबी
फ्लिपकार्ट सेल में लेईको ले 1एस 32 जीबी स्मार्टफोन पर फ्लैट 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। अब यह फोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर है।
 

कीमत: 7,999 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

7. ऐप्पल आईपैड एयर 2 64 जीबी वाईफाई
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में आईपैड एयर 2 64 जीबी वाईफाई 31,900 रुपये (एमआरपी 37,900 रुपये) में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल से कम कीमत पर यह उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से आईपैड एयर 2 खरीदने पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने और एसबीआई कार्ड के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ 10,000 रुपये की छूट मिल सकती है।

कीमत: 31,900 रुपये

लिंक: फ्लिपकार्ट

8. सैमसंग गैलेक्सी जे5 2016
सैमसंग गैलेक्सी जे5 2016 फ्लिपकार्ट सेल में 10,990 रुपये (करीब 13,290 रुपये) में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 5.2 एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन को खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर और एसबीआई कार्ड के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

कीमत: 10,990 रुपये (एमआरपी- 13,290 रुपये)

लिंक: फ्लिपकार्ट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Big Billion Day 2016

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.