फ्लिपकार्ट पर अब दिवाली सेल, ऑफर और डील का हुआ खुलासा

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा। और सेल की शुरुआत से पहले, ई-कॉमर्स ब्रांड ने अपने ऑपर व डील की झलक दे दी है। जिन कैटेगरी पर ऑफर दिया जा रहा है उनमें मोबाइल से लेकर टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स तक शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2017 15:23 IST
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा। और सेल की शुरुआत से पहले, ई-कॉमर्स ब्रांड ने अपने ऑपर व डील की झलक दे दी है। जिन कैटेगरी पर ऑफर दिया जा रहा है उनमें मोबाइल से लेकर टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स तक शामिल हैं। अगर ये कहें कि सेल का एक हिस्सा शुरू हो चुका है। कंपनी के मुताबिक Flipkart Big Diwali Sale 2017 चलने तक टीवी और दूसरे अप्लायंसेज़ पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यूज़र, एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि फोन पे के जरिए भुगतान करने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक (200 रुपये तक) मिलेगा। फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट देने की बातकह रही है। वहीं 4 लाख से ज़्यादा फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआईका विकल्प मिलेगा।

सबसे पहले बात करते हैं सेल में मिलने वाली मोबाइल डील की। फ्लिपकार्ट का कहना है कि बिग दिवाली सेल के दौरान 'सबसे लोकप्रिय फोन' पर छूट मिलेगी, खासतौर पर ग्राहकों द्वारा चुनीं गईं तीन कैटेगरी के तीन सबसे टॉप स्मार्टफोन पर। 'टॉप सेलर्स' कैटेगरी में शाओमी रेडमी नोट 4, लेनोवो क8 प्लस और शाओमी रेडमी 4ए शामिल हैं। जबकि 'बजट फोन' कैटेगरी में मोटो सी प्लस, मोटो ई4 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी जे7-6 पर ऑफर मिलेंगे। वहीं 'प्रीमियम फोन' कैटेगरी में कंपनी ने आईफोन 6, सैमसंग गैलेक्सी एस7 और आईफोन 7 के नाम शामिल हैं।
Advertisement

फ्लिपकार्ट का कहना है कि बिग दिवाली सेल के दौरान हर दिन दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें 6,999 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये) वाला पैनासोनिक एलुगा रे एक्स खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि हॉनर 9आई की पहली सेल 14 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट  'Goodbye to the old, welcome to the new' एक्सचेंज डील के तहत, रेडमी नोट 3, सैमसंग गैलेक्सी जे7, मोटो जी3, लेनोवो के4 नोट और आईफोन 5एस पर मिलने वाली छूट की जानकारी भी दे दी है।

फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल के तहत चुनिंदा प्रोडक्ट के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 80 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इनमें एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई डील भी शामिल हैं। अभी तक इन प्रोडक्ट पर दिए जाने वाले ऑफर की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

अभी फ्लिपकार्ट पर चल रही टीवी और अप्लायंसेज सेल में सान्यो टीवी पर 30 प्रतिशत, सोनी टीवी पर 20 प्रतिशत, वीयू टीवी पर 22 प्रतिशत और माइक्रोमैक्स टीवी पर 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.