फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेलः इन ऑफर पर रहेगी सबकी नज़र

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 14:49 IST
त्योहारी सीज़न के मौके पर फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील जैसी वेबसाइट पर हर साल आयोजित होने वाली सेल का वक्त फिर आ गया है। फ्लिपकार्ट के वार्षिक बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और यह 6 अक्टूबर तक चलेगी। सेल के दौरान इस ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट पर छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा। सेल के दौरान आप स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और टैबलेट सस्ते दाम में खरीद पाएंगे। इस ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान उपलब्ध होने वाले चुनिंदा ऑफर की झलक देखने को मिली है। इस दौरान कई शानदार ऑफर उपलब्ध होंगे।

स्मार्टफोन
हर बिग बिलियन डेज़ सेल की तरह इस बार भी आपको कई स्मार्टफोन ऑफर के साथ मिलेंगे। आपको असूस ज़ेनफोन 2, लेईको ले 2, लेईको ले 1एस ईको और मोटो एक्स प्ले पर छूट मिलेगी। असूस ज़ेनफोन 2 पर 10,000 रुपये की छूट है। सेल के दौरान आप इस फोन को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेईको ले 2 सेल की आम कीमत 11,999 रुपये है, जबकि सेल के दौरान यह 10,499 रुपये में मिलेगा। लेईको ले 1एस ईको पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। आप यह फोन 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट लेईको इन दो स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके तहत आप क्रमशः 8,000 और  6,500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकेंगे। 16 जीबी और 32 जीबी मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत 4,500 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

ऐप्पल वॉच
प्रिव्यू पेज से पता चला है कि 25,990 रुपये वाला ऐप्पल वॉच 12,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

गूगल क्रोमकास्ट
सेल के दौरान गूगल क्रोमकास्ट 2 स्ट्रीमिंग डिवाइस 2,999 रुपये में उपलब्ध होगा। आम तौर पर यह 3,399 रुपये में मिलता है।
Advertisement

स्पीकर
आप अलटेक लेंसिंग के स्पीकर मात्र 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी कीमत 15,500 रुपये है। जेबीएल फ्लिप 2 स्पीकर की कीमत 7,990 रुपये है और सेल के दौरान यह 3,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

अन्य प्रोडक्ट
लेनोवो का 10400 एमएएच का पावर बैंक मात्र 799 रुपये में बिकेगा, यानी 1,700 रुपये की छूट। बोस कंपनी के हेडफोन 30 फीसदी की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स वन के 1 टीबी वेरिएंट पर 11,000 रुपये की छूट मिलेगी। हॉनर टी1 (8 जीबी) टैबलेट को सेल के दौरान 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के अलावा सेल के दौरान कपड़ों, फुटवियर, वॉच, सनग्लास और अन्य एक्सेसरी पर भी छूट मिलेगी। वीयू और बीपीएल विविड के टेलीविज़न की कीमत 11,990 रुपये से शुरू होती है और फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत ये और भी सस्ते में उपलब्ध होंगे।

ध्यान रहे कि सेल के दौरान एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर उस वक्त ही 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वैसे, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक न्यूनतम राशि की खरीदारी करनी पड़ेगी जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हम अपने पाठकों को फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर करने का सुझाव देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.