सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर दौड़ने वाली FF 91 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू

पावर की बात करें, तो Faraday Future FF 91 इलेक्ट्रिक कार में 3 मोटर शामिल हैं, जो 1050 हॉर्सपावर जनरेट करती हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2021 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Faraday Future नाम के स्टार्टअप की लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार है FF 91
  • सिंगल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर चल सकती है यह कार
  • कंपनी का दावा इसमें लगी तीन इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है 1050 हॉर्सपावर

Faraday Future FF 91 सिंगल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर दौड़ सकती है

Faraday Future नाम का एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप 21 सितंबर को अपनी एक मात्र लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) FF 91 को दुनिया के सामने पेश करने वाला है। कंपनी ने सोमवार को अमेरिका के लिए इस कार की बुकिंग खोली थी, लेकिन खबर लिखते समय तक बुकिंग बंद कर दी गई थी। FF 91 न केवल लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि पावर और रेंज के मामले में भी यह कार टॉप इलेक्ट्रिक कार से कम नहीं है। FF 91 सिंगल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर चल सकती है और मात्र 2.39 सेकंड में 0-96 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी 22 जुलाई को NASDAQ मार्केट में अपना IPO भी खोलने जा रही है, जिसकी जानकारी कंपनी अपने सोशल मीडिया के जरिए लगातार दे रही है।

Faraday Future के ग्लोबल सीईओ Dr. Carsten Breitfeld ने सोमवार को अमेरिका के लिए FF 91 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग खोले जाने की घोषणा की। हालांकि खबर लिखते समय रिजर्वेशन पेज पर बुकिंग लेना बंद हो चुका था। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद बुकिंग पेज पर अब Thank You नोट लिखा दिखाई दे रहा है। बता दें कि FF 91 कंपनी की एक मात्र लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार है, जो खूबसूरत डिज़ाइन व इंटिरियर के साथ आती है और जबरदस्त पावर व रेंज से लैस है। कार को अगले साल की पहली छिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कंपनी इसे 21 सितंबर को होने वाले Investor Day इवेंट में दुनिया के समाने पेश करने वाली है।

पावर की बात करें, तो Faraday Future FF 91 इलेक्ट्रिक कार में 3 मोटर शामिल हैं, जो 1050 हॉर्सपावर जनरेट करती हैं। इनकी बदौलत यह कार 0-60 माइल्स की स्पीड मात्र 2.39 सेकंड में पकड़ सकती है। हालांकि कंपनी की टर्म्स कहती है कि यह आंकड़ा प्रोडक्शन मॉडल में अलग भी हो सकता है। इसमें मौजूद बैटरी पैक कार को सिंगल चार्ज में 300 से ज्यादा माइल्स (लगभग 500 किलोमीटर) तक दौड़ा सकता है।

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें लगी सीट वेंटिलेटेड होने के साथ मसाजर से लैस भी हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी सीट को न्यूट्रल बॉडी पॉस्चर के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, जो शरीर के वज़न को एक समान बांटती है। इससे यह सीट बेहद आरामदायक बन जाती है। कार देखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसका डिज़ाइन आधुनिक है। कार के अंदर डैशबोर्ड में दो डिस्प्ले मिलते हैं- एक सेंटर इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक को-पैसेंजर के सामने। दरवाज़ों पर अंदर की ओर बटन के साथ-साथ टच स्क्रीन मौजूद है, जो आपको कई कंट्रोल्स प्रदान करती हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, इसके साथ ही Faraday Future 22 जुलाई को अपना IPO NASDAQ मार्केट में लिस्ट करने जा रही है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि NASDAQ में कंपनी $FFIE टिकर सिंबल के साथ लिस्ट होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.