Facebook की बदली सूरत, डेस्कटॉप पर डार्क मोड के अलावा आया बहुत कुछ

Facebook.com इस अपडेट के बाद अधिक स्ट्रीमलाइन्ड नेविगेशन अप्रोच प्रदान करता है। इसके अलावा वीडियो, गेम व ग्रूप्स को ढूंढने के काम को भी अधिक आसान बनाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2020 12:14 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक, फेसबुक रीडिज़ाइन, Facebook, Facebook Design
  • Facebook के नए डिज़ाइन का ऐलान पिछले साल F8 में हुआ था
  • मार्च में ही कुछ लोगों के लिए ज़ारी हुआ नया डिज़ाइन

Facebook अब नए अवतार में

Facebook ने कुछ समय पहले बताया था कि डेस्कटॉप पर उसका डिज़ाइन बदलने वाला है। अब यह सोशल मीडिया साइट दुनियाभर में नए अवतार में लाइव हो गया है। फेसबुक ने मार्च में अपने कुछ यूज़र्स के लिए डेस्कटॉप को रीडिज़ाइन कर कुछ यूज़र्स के लिए रोलआउट किया था, लेकिन हर यूज़र के फेसबुक को नए अवतार में इस्तेमाल कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि फेसबुक ने नए डेस्कटॉप डिज़ाइन का ऐलान पिछले साल F8 में किया था, जो कि डार्क मोड के साथ आने वाला था। यह नया इंटरफेस अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा तेज़ और इस्तेमाल करने में ज्यादा सरल होगा।

Facebook.com इस अपडेट के बाद अधिक स्ट्रीमलाइन्ड नेविगेशन अप्रोच प्रदान करता है। इसके अलावा वीडियो, गेम व ग्रूप्स को ढूंढने के काम को भी अधिक आसान बनाता है। फेसबुक का दावा है कि होम पेज व अन्य पेज ट्रांजिशन भी बहुत तेज़ी में लोड होते हैं, जो कि अब मोबाइल इस्तेमाल की तरह अनुभव प्रदान करेगा।
Advertisement

फेसबुक ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब दुनियाभर के सभी यूज़र्स इस नए वेब डिज़ाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नया डिज़ाइन डार्क मोड टॉगल के साथ आता है, जो कि यूज़र्स को जब भी उन्हें जरूरत पड़े डार्क मोड में स्विच करने की सुविधा प्रदान करता है। यह नया डार्क मोड स्विच आपको ऊपरी दायीं हिस्से के ड्रॉपडाउन मैन्यू में मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आप आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए कर सकते हैं।

नए डेस्कटॉप डिज़ाइन में आपको दायीं ओर प्रोफाइल लिंक दिखेगा, प्रोफाइल लिंक के नीचे आपको COVID-19 Information Centre पेज दिखेगा। इसके अलावा ऑनलाइन फ्रेंड्स लिस्ट दायी ओर दिखेगी, वहीं फेसबुक फीड बीचोबीच स्थित होगी।
Advertisement

फेसबुक के टॉप पैनल पर आपको ‘+' साइन दिखेगा, जो कि न केवल पोस्ट करने के लिए दिया गया है बल्कि इसकी सहायता से आपको फेसबुक पर इवेंट, पेज, ग्रूप और यहां तक कि विज्ञापन बनाने की सुविधा भी आसानी से मिलेगी। इसके अलावा फेसबुक ने अपने ब्लॉग में यह भी जानकारी दी कि यूज़र ग्रूप बनाने के बाद उसको रियल टाइम में प्रिव्यू भी कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि वो मोबाइल में कैसा दिखता है। फेसबुक के टॉप पैनल पर Watch का सेक्शन भी जोड़ा गया है, जिसमें आपकी व्यूविंग हिस्ट्री का आधार पर वीडियो की लिस्ट सुझाई गई होगी। वॉच के अलावा हमनें नया ‘Gaming' का ऑप्शन भी टॉप पैनल पर जुड़ा देखा, जिसमें गेम की लिस्ट दी गई है जिन्हें यूज़र्स अपने खाली समय मे खेल सकते हैं।
Advertisement

चैट विंडो से लेकर प्रोफाइल तक सब कुछ फेसबुक डेस्कटॉप पर रीडिज़ाइन किया गया है, जिसे अब ग्लोबली सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। जैसे कि हमने पहले बताया इस फीचर को पहले मार्च में कुछ यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया था, लेकिन अब दुनियाभर के सभी यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Design
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.