Facebook पर हर महीने होगी 2.7 लाख की कमाई, Meta ने लॉन्च किया Creator Fast Track, जानें कैसे

Facebook ने एक नया प्रोग्राम क्रिएटर फास्ट ट्रैक लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 08:44 IST
ख़ास बातें
  • क्रिएटर्स फास्ट ट्रैक तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट की सुविधा देता है।
  • क्रिएटर्स फास्ट ट्रैक कंटेंट रीच को बढ़ाने में मदद करता है।
  • क्रिएटर्स फास्ट ट्रैक नए कंटेंट परफॉर्मेंस मैट्रिक्स लेकर आया है।

क्रिएटर फास्ट ट्रैक कंटेंट रीच को बढ़ाने में मदद करता है।

Photo Credit: Meta

Facebook ने एक नया प्रोग्राम क्रिएटर फास्ट ट्रैक लॉन्च कर दिया है। यह क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म पर अपनी ग्रोथ और इनकम में तेजी लाने में मदद करता है। यह पहल तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट और कंटेंट रीच को बढ़ाने में मदद करती है। 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $1,000 (लगभग 92,909 रुपये)कमा सकते हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $3,000 (लगभग 2,78,727 रुपये) कमा सकते हैं। इससे पता चलता है कि क्रिएटर इकोनॉमी के लिए फेसबुक की प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। यहां हम आपको फेसबुक के नए प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह प्रोग्राम उन क्रिएटर्स के लिए आया है जो फेसबुक पर नए हैं या फिर से इसका इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। यह व्यूअर्स जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। रील्स की रीच बढ़ाकर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो सकता है। कंटेंट शेयर करने पर तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट मिलती है। इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $1,000 (लगभग 92,909 रुपये)कमा सकते हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $3,000 (लगभग 2,78,727 रुपये) कमा सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक कंटेंट मोनेटाइजेशन का इंस्टेंट एक्सेस भी मिलता है, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

Advertisement

क्रिएटर्स को कितना फायदा

फेसबुक ने कहा कि 2025 में उसने क्रिएटर्स को लगभग 3 बिलियन डॉलर की पेमेंट की थी जो कि पिछले साल के मुकाबले में 35 प्रतिशत ज्यादा है और यह अब तक की सबसे ज्यादा वार्षिक पेमेंट है। पेमेंट में 60% हिस्सा रील्स को दिया गया, जबकि बाकि स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट में बांटा गया। इसके अलावा हर साल 10 हजार डॉलर से ज्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स की संख्या में साल-दर-साल 30% से अधिक की ग्रोथ हुई है। अब मोनेटाइजेशन में शॉर्ट और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो, स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट शामिल हैं, जिससे सभी प्रकार के क्रिएटर्स कमाई कर सकते हैं।

सक्सेस कैसे करें ट्रैक
ऑरिजनल क्रिएटर्स को बेहतर रिवार्ड देने के लिए फेसबुक नए कंटेंट परफॉर्मेंस मैट्रिक्स लेकर आया है। क्रिएटर्स योग्य व्यूज देख सकते हैं, जिससे कमाई के लिए पात्र व्यूज का पता चलता है। कमाई दर देख सकते हैं, जिससे प्रति 1 हजार योग्य व्यूज पर अनुमानित कमाई का पता चलता है। इसके अलावा अयोग्य व्यूज का पता चलता है, जिससे यह जानकारी मिलती है कि कुछ व्यूज से कमाई क्यों नहीं होती है। इन मैट्रिक्स के जरिए क्रिएटर्स कंटेंट को बेहतर बना सकते हैं, इंगेजमेंट बेहतर कर सकते हैं और मोनेटाइजेशन स्ट्रैटजी बेहतर कर सकते हैं।

Advertisement

कैसे करें ज्वाइन
Facebook कंटेंट मोनेटाइजेशन इन्वाइट ओनली है। हालांकि, इच्छुक क्रिएटर्स मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।
फिर प्रोफेशनल डैशबोर्ड पर जा सकते हैं।
उसके बाद मोनेटाइजेशन टैब पर जा सकते हैं।
फिर कटेंट मोनेटाइजेशन पर जाना है।
आखिर में इंटरेस्ट फॉर्म पर जाकर अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Creator Fast Track, Meta

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  5. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  6. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  7. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  8. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  9. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  10. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.