Google पर अब फ्रांस में लगा 1265 करोड़ रुपये का जुर्माना, Facebook पर भी एक्‍शन

CNIL ने यह पाया है कि facebook.com, google.fr और youtube.com, कुकीज को इतनी आसानी से मना करने की इजाजत नहीं देती हैं, जितना आसान उन्हें एक्‍सेप्‍ट करना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 19:03 IST
ख़ास बातें
  • आरोप है कि ये कुकीज को आसानी से मना करने की इजाजत नहीं देती हैं
  • कंपनियों को फ्रांसीसी यूजर्स को सिंपल टूल्‍स उपलब्‍ध कराने होंगे
  • यह तय करना होगा कि यूजर्स आसानी से कुकीज अस्‍वीकार कर सकें

अथॉरिटी ने दोनों कंपनियों को उसके आदेशों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया है।

फ्रांस के डेटा प्राइवेसी वॉचडॉग CNIL ने गूगल (Google) पर रिकॉर्ड 150 मिलियन यूरो (लगभग 1,265 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि गूगल ने इंटरनेट यूजर्स के लिए कुकीज (cookies) को अस्‍वीकार करना मुश्किल बना दिया है। CNIL ने कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स के फेसबुक पर भी इसी वजह से 60 मिलियन यूरो (लगभग 505 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया। वॉचडॉग ने Google के वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, CNIL ने यह पाया है कि facebook.com, google.fr और youtube.com, कुकीज को इतनी आसानी से मना करने की इजाजत नहीं देती हैं, जितना आसान उन्हें एक्‍सेप्‍ट करना है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अथॉरिटी ने दोनों कंपनियों को उसके आदेशों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया है। इसमें देरी पर रोजाना EUR 100,000 (लगभग 85 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ सकता है। आदेशों के तहत Google और Facebook को फ्रांसीसी इंटरनेट यूजर्स को कुकीज को अस्वीकार करने के लिए सिंपल टूल्‍स उपलब्‍ध कराने होंगे। CNIL ने कहा कि Google और Facebook ने कुकीज को फौरन मंजूरी की अनुमति देने के लिए एक वर्चुअल बटन दिया, लेकिन कुकीज को अस्‍वीकार करने के लिए कोई वर्चुअल बटन नहीं था।  
Advertisement

Google के प्रवक्ता ने कहा कि लोग हम पर भरोसा करते हैं कि हम उनकी निजता के अधिकार का सम्मान करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं। हम उस विश्‍वास की रक्षा करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। इस फैसले के तहत हम CNIL के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फेसबुक ने इस मसले पर अभी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

हाल के दिनों में गूगल को कई देशों से जुर्माने का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों रूस में भी कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगा। मॉस्को की एक कोर्ट ने कहा कि अवैध कंटेंट को हटाने में नाकाम रहने पर वह Google पर 7.2 बिलियन रूबल (लगभग 735 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा रही है। रूस में अपनी तरह का यह पहला बड़ा रेवेन्‍यू-बेस्‍ड जुर्माना है। इस साल एक अभियान में रूस ने बड़ी कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। इसे रूस द्वारा इंटरनेट पर कड़े नियंत्रण की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। आलोचकों का कहना है इससे व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट स्वतंत्रता को खतरा है। फेसबुक ने भी जुर्माने के रूप में 1.7 करोड़ रूबल (लगभग 1.73 करोड़ रुपये) का भुगतान रूस में किया है। कंपनी पर यह जुर्माना रूस में अवैध कंटेंट को नहीं हटाने के लिए लगाया गया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.