Google कर्मचारी ने चुराई AI टेक्नोलॉजी, चीनी फर्म को देने के लिए, अब जाना पड़ेगा जेल

टेक दिग्गज Google के एक एक्स इंजीनियर लिनवेई डिंग पर कंपनी की आर्थिक जासूसी और ट्रेड सीक्रेट चोरी के आरोप लगा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Google के एक्स इंजीनियर लिनवेई डिंग पर आर्थिक जासूसी का आरोप लगा है।
  • लिनवेई डिंग ने गूगल के ट्रेड सीक्रेट चोरी किए हैं।
  • लिनवेई डिंग गूगल में 2019 से काम कर रहे थे।

Google एआई टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ रही है।

Photo Credit: Unsplash/Alex Dudar

आज के समय में डाटा बहुत कीमती हो गया है और डाटा चोरी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। हालांकि, हैकर्स और वित्तीय चोरी करने वाले ग्रुप डाटा चोरी के लिए प्रयास करते रहते हैं। अब टेक दिग्गज Google के एक एक्स इंजीनियर लिनवेई डिंग पर कंपनी की आर्थिक जासूसी और ट्रेड सीक्रेट चोरी के आरोप लगा है। डिंग ने चीन में एक स्टार्टअप शुरू करने के लिए कंपनी के एआई चिप टेक्नोलॉजी से संबंधित सैकड़ों सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स चुराए थे।

सैन फ्रांसिस्को की फेडरल कोर्ट में तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद 12 मेंबर की जूरी ने मिलकर लिनवेई डिंग को बिजनेस सीक्रेट की चोरी के सभी 7 मामलों और चीनी सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक जासूसी के सभी 7 मामलों में दोषी ठहराया गया है। यह फैसला कैलिफोर्निया नोर्थ के अमेरिकी जिला न्यायालय में 15 दिनों से ज्यादा तक चले क्रिमिनल ट्रायल के बाद आया है। वकीलों ने दावा किया था कि डिंग एक चीनी नागरिक हैं। डिंग गूगल में 2019 से काम कर रहे थे, जिन्होंने गूगल के हजारों इंटरनल डॉक्यूमेंट को अपने एप्पल नोट्स ऐप पर कॉपी किया और उन्हें पीडीएफ के तौर पर अपने निजी कंप्यूटर पर अपलोड किया।

फैसला आने के बाद डिंग ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उनके वकील गुडविन प्रॉक्टर एलएलपी के ग्रांट फोंडो ने कहा कि वह जजों के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन नतीजों से सहमत नहीं हैं। नोर्थ कैलिफोर्निया जिले के अमेरिकी अटॉर्नी क्रेग मिसाकियन ने एक कहा कि जूरी ने आज साफ संदेश दिया है कि इस कीमती टेक्नोलॉजी की चोरी को बिना सजा के नहीं छोड़ा जाएगा। हम उन विदेशी ताकतों से अमेरिकी की खूब रक्षा करेंगे जो हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालकर अनुचित लाभ पाना चाहते हैं।

गूगल की रेगुलेटरी अफेयर की वाइस प्रेसिडेंट ली-ऐन मुलहोलैंड ने कहा कि कंपनी न्याय सुनिश्चित करने के लिए जूरी की आभारी है। फैसला सुनाए जाने के बाद जज विंस छाब्रिया ने कहा कि 38 वर्षीय डिंग के भागने का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने फैसला सुनाया कि सजा सुनाए जाने तक उन्हें हिरासत से बाहर रखा जा सकता है। डिंग को बिजनेस सीक्रेट से संबंधित हर आरोप के लिए 10 साल तक और आर्थिक जासूसी के हर आरोप के लिए 15 साल तक की जेल हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.