भारत में 10,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगी EVC Global

EVC Global का कहना है कि उसके ऐप पर लगभग 34,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लिस्टेड हैं और ये यूज़र की लोकेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्टेशन्स का लाइव स्टेटस दिखाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • EVC Global का लक्ष्य 2022 तक देश भर में 10,000 स्टेशन स्थापित करना है
  • कंपनी 10 लाख डॉलर की एंजल फंडिंग तलाश रही है
  • ElectriVa भी दिल्ली में 100 EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की घोषणा कर चुकी है

EVC Global अपने ऐप पर चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन और मैपिंग सर्विस देती है

EVC Global अपने ऐप के जरिए देश भर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन ऑपरेटर्स की लोकेशन और मैपिंग सर्विस देती है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, EVC Global अब खुद के इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric vehicle) चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए कंपनी को फंडिंग की तलाश है। कंपनी का लक्ष्य 2022 तक देश भर में 10,000 स्टेशन स्थापित करना है।

देश भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की जानकारी खुद EVC Global ने दी है। निश्चित तौर पर, कंपनी को अहसास होगा कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में तेज़ी आ रही है और ग्राहक व सरकार दोनों बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की तलाश में हैं। इस सेगमेंट में पहले से कई खिलाड़ी कदम रख चुके हैं और कई स्टार्टअप इस ओर आने की तैयारी में है।

समाचार एजेंसी PTI को दिए एक बयान में ईवीसी ग्लोबल के संस्थापक मोहम्मद अफाक खान (Mohammed Afaq Khan) ने कहा "हम वाहनों की क्विक फ्यूलिंग सर्विस के लिए फास्ट डीसी चार्जिंग स्टेशन लगाने के साथ अपना सफर शुरू करने के लिए 10 लाख डॉलर की एंजल फंडिंग तलाश रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "2028 तक एक लाख ईवी चार्जर का लक्ष्य है। ईवी ग्लोबल रैपिड चार्जर सबसे डायनामिक हैं और इनमें एडवांस फीचर्स हैं और ये भारतीय मौसम और परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त हैं।"

TOI की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली स्थित एक और स्टार्टअप ElectriVa भी राजधानी में 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन (electric vehicle charging stations) स्थापित और संचालित करने की घोषणा कर चुकी है।
Advertisement

रिपोर्ट में एक अनुमान का हवाला देते हुए बताया गया है कि आने वाले समय में भारत में सड़कों पर लगभग 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन होंगे और उन्हें चार्ज करने के लिए 2028 तक भारत में कम से कम 4 लाख चार्जर की आवश्यकता होगी।
Advertisement

EVC Global का कहना है कि उसके ऐप पर लगभग 34,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लिस्टेड हैं और ये यूज़र की लोकेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्टेशन्स का लाइव स्टेटस दिखाएगा।

यह भी बताया गया है कि एक डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन की कीमत लगभग 6 लाख रुपये प्रति यूनिट है और यह सामान्य चार्जर्स की तुलना में चार्ज समय को कई गुना कम कर देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.