सिंगल चार्ज में 800 km चलने वाले Tesla Cybertruck को मिली लगभग 6 लाख करोड़ रुपये की बुकिंग

मई 2021 के अंत तक Tesla Cybertruck इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को 10 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 21:09 IST
ख़ास बातें
  • 2019 में पेश किया गया था Tesla Cybertruck इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक
  • सिंगल चार्ज में अधिकतम 800 किलोमीटर चल सकती है यह इलेक्ट्रिक कार
  • अभी तक 12,70,000 रिज़र्वेशन मिलने की खबर

Tesla Cybertruck को तीन ट्रिम में पेश किया जाएगा

Tesla ने 2019 में अपना इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक Cybertruck दुनिया के सामने पेश किया था। उस समय यह ट्रक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। जहां एक ओर कंपनी के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने यह पहले ही इशारा दे दिया है कि साइबरट्रक के सकड़ों पर आने पर अभी और समय लगेगा, वहीं, दूसरी ओर कंपनी अभी भी साइबरट्रक की प्री-बुकिंग ले रही है। घोषणा के बाद से ही Tesla Cybertruck इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब, एक लेटेस्ट आंकड़े से पता चलता है कि साइबरट्रक को 12 लाख से ज्यादा रिज़र्वेशन मिल चुके हैं, जिनकी वैल्यू 80 बिलियन डॉलर (लगभग 5.96 लाख करोड़ रुपये) होती है।

Cybertruck की बुकिंग का यह आंकड़ा आधिकारिक नहीं है। इलेक्ट्रिक कार की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Electrek ने एक ऑनलाइन Cybertruck रिजर्वेशन ट्रैकर का हवाला देते हुए बताया कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV car) को 12,70,000 रिज़र्वेशन मिल चुके हैं। बता दें, इस ट्रैकर के अनुसार, मई 2021 के अंत तक इस कार को 10 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी। टेस्ला साइबरट्रक के कुल तीन मॉडल हैं और ट्रैकर के अनुसार, इसके डुअल मोटर और ट्राई मोटर मॉडल को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली हैं। साइबरट्रक के इन दोनों ट्रिम्स की औसत कीमत, यानी 58,000 डॉलर को आकड़े में शामिल किया जाए, तो अभी तक 80 बिलियन डॉलर कीमत के साइबरट्रक बुक हो चुके हैं।

साइबरट्रक का डुअल मोटर ट्रिम सिंगल चार्ज में लगभग 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और 4.5 सेकंड से कम समय में 0-97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है। क्योंकि यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, इसलिए इसकी टो करने की क्षमता भी बहुत है। कंपनी का दावा है कि यह 10,000 पाउंड (4536 किलोग्राम) तक का वज़न खींच सकता है।

वहीं, ट्राई मोटर ट्रि सिंगल चार्ज में 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रिम 0-97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2.9 सेकंड में पकड़ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.