मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस

दुबई में अब हाई स्पीड इंटरनेट सीधे आसमान से पहुंचेगा, क्योंकि Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को 10 साल के लिए अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • दुबई में अब हाई स्पीड इंटरनेट सीधे आसमान से पहुंचेगा।
  • सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को 10 साल के लिए अनुमति मिल गई है।
  • TDRA ने स्टारलिंक को 10 साल के लिए जनरल स्पेस सर्विसेज लाइसेंस जारी किया।

दुबई में अब हाई स्पीड इंटरनेट सीधे आसमान से पहुंचेगा।

Photo Credit: Pexels/AJ Ahamad

दुबई में अब हाई स्पीड इंटरनेट सीधे आसमान से पहुंचेगा, क्योंकि Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को 10 साल के लिए अनुमति मिल गई है। यूएई ने स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन LLC को 10 साल के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट  सर्विस प्रदान करने के लिए लाइसेंस दे दिया गया है। अब एलन मस्क दुबई में पब्लिक सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क चलाने के लिए कानूनी तौर पर अनुमित के साथ काम कर पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

10 साल का मिला लाइसेंस
टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) ने 28 अगस्त को स्टारलिंक को 10 साल के लिए जनरल स्पेस सर्विसेज लाइसेंस जारी किया, जिससे कंपनी को नेटवर्क बनाने, चलाने और मैनेज करने की मंजूरी मिली। यह सर्विस यूएई के मौजूदा फाइबर-ऑप्टिक और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी शामिल करेगी।

समुद्र और हवा में भी नेटवर्क
इस लाइसेंस के बाद स्टारलिंक आम लोगों के साथ-साथ बिजनेस और सरकारी संस्थाओं को सर्विस प्रदान करेगी। इसके साथ ही समुद्री और एविएशन सेक्टर में भी कनेक्टिविटी में मदद मिलेगी। इसके अलावा यह टेक्नोलॉजी एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे सेक्टर में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

कनेक्टिविटी होगी बेहतर
इस कदम के साथ यूएई मौजूदा नेटवर्क को बदलने के बजाय कनेक्टिविटी को ज्यादा बेहतर कर पाएगा। सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के ऑप्शन बढ़ा सकता है, टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम को ज्यादा मजबूत कर सकता है और इमरजेंसी में सर्विस को लगातार बरकरार रखने में मदद कर सकता है। यह लाइसेंस यूएई के टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर को मजबूत करने के साथ-साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट पर देश के फोकस को दिखाता है। सैटेलाइट इंटरनेट से नेटवर्क मजबूती होगा और बिजनेस के लगातार काम करने में मदद मिलेगी।

सैटेलाइट इंटरनेट
Starlink का दावा है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सभी मौसमों में बेहतर तरीके से सुविधा प्रदान करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह करीबन 100 प्रतिशत अपटाइम का वादा करता है, जिससे यह सीमित या कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में बेहतर काम करता है। इसके अलावा यह भी दावा है हार्डवेयर सेटअप को कम से कम अपग्रेड की जरूरत पड़ती है। यूजर्स हार्डवेयर को प्लग इन करके मिनट में ही ऑनलाइन आ सकते हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.