इस रेस्टोरेंट में 45 सेकंड में पिज्जा बनाता है रोबोट, वीडियो में देखें इसकी फुर्ती

पिज्जा स्टेलर कंपनी के कर्मचारियों में स्पेसएक्स के एक पूर्व शेफ, टेड सिज्मा भी शामिल हैं, जिनकी LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि वहां उन्होंने फूड सर्विस प्रोग्राम का गठन किया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Steller Pizza को मई 2019 में शुरू किया गया था
  • Elon Musk की SpaceX में इंजीनियर रह चुके हैं इस कंपनी के कई कर्मचारी
  • कंपनी के CEO SpaceX में रॉकेट के लिए एडवांस बैटरी सिस्टम डिज़ाइन करते थे

Steller Pizza एक ऑटोमेटेड मोबाइल वैन है

Steller Pizza (स्टेलर पिज्ज़ा) नाम का रेस्टोरेंट पिज्ज़ा बनाने के लिए एक रोबोट का इस्तेमाल करेगा है, जो मात्र 45 सेकंड में पिज्ज़ा तैयार कर देगा। इस कंपनी का सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX का इंजीनियर रह चुका है। इसी व्यक्ति ने स्पेसएक्स के कई कर्मचारियों के साथ मिलकर इस रोबोट को विकसित किया है। यह रोबोट हर 45 सेकंड में एक पिज्ज़ा तैयार करने में सक्षम है।

Business Insider के अनुसार, SpaceX के तीन पूर्व इंजीनियर्स, Benson Tsai, Brian Langone, और James Wahawisan ने हाल ही में एक ऑटोमेटिड मोबाइल पिज्जा वैन बनाई है, जिसके पीछे एक रोबोट मशीन फिट है। स्टेलर पिज्जा के सीईओ त्साई पहले एलोन मस्क की कंपनी में रॉकेट और सैटेलाइट के लिए एडवांस बैटरी सिस्टम डिज़ाइन करते थे। उन्होंने 23 से ज्यादा पूर्व स्पेसएक्स कर्मचारियों के साथ मिलकर रोबोट बनाया है।

KTLA 5 News के रिपोर्टर Rick DeMuro ने अपने Instagram अकाउंट पर इस मशीन के काम करने के तीरके को कैद करने वाले वीडियो को शेयर किया है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
 

यह रोबोट सबसे पहले आटे की लोई को मशीन में डालता है, जहां इसे पिज्जा की शेप मिलती है। जैसे ही पिज्जा की ब्रैड तैयार हो जाती इसके बाद मशीन ब्रेड को पिज्ज़ा सॉस और अन्य टॉपिंग से भरती है। इसके बाद कच्चे पिज्जा को रोबोटिक मशीन में बेक किया जाता है।
Advertisement

पिज्जा स्टेलर कंपनी के कर्मचारियों में स्पेसएक्स के एक पूर्व शेफ, टेड सिज्मा भी शामिल हैं, जिनकी LinkedIn प्रोफाइल से पता चलता है कि वहां उन्होंने फूड सर्विस प्रोग्राम का गठन किया था। क्वालिटी और किफायती पिज्जा बनाने के लिए कंपनी के सीईओ ने पिज्जा सलाहकार नोएल ब्रोनर का सपोर्ट लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Steller Pizza, Robot Pizza Maker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.