ईरान की महिलाओं को Elon Musk का साथ! SpaceX ने एक्टि‍वेट किए 100 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, जानें क्‍यों

इस साल सितंबर में ईरान में जबरदस्त हिंसा के बाद हुए इंटरनेट बैन के खिलाफ मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस को वहां एक्टिवेट करने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 14:11 IST
ख़ास बातें
  • ईरान में देशव्‍यापी प्रदर्शनों को 100 दिन हो गए हैं
  • प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सरकार ने इंटरनेट बैन किया था
  • स्‍टारलिंक सैटेलाइट के जरिए लोगों को कनेक्टिविटी मिल रही है

ईरान के हिजाब कानून के खिलाफ वहां के लोग बीते 100 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी शुरुआत पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमिनी की मौत के बाद हुई थी।

ईरान (Iran) में हिजाब के खिलाफ हो रहे देशव्‍यापी प्रदर्शनों को 100 दिन पूरे हो गए हैं। आम लोगों ने ईरान की सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि करीब 500 प्रदर्शनकारियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के बीच ऐसा लगता है कि आम लोगों को टेस्‍ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) का साथ मिल रहा है। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने ईरान के क्षेत्र में लगभग 100 स्टारलिंक डिप्‍लॉय कर दिए हैं।     

अपने हालिया ट्वीट में मस्‍क ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि ईरान में 100 स्‍टारलिंक एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस साल सितंबर में ईरान में जबरदस्त हिंसा के बाद हुए इंटरनेट बैन के खिलाफ मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस को वहां एक्टिवेट करने का ऐलान किया था। अब उन्‍होंने बताया है कि लोगों को इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए ईरान में 100 स्टारलिंक सैटेलाइट्स एक्टिव हैं। 

ईरान के हिजाब कानून के खिलाफ वहां के लोग बीते 100 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी शुरुआत पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमिनी की मौत के बाद हुई थी। उन्‍हें पब्लिक प्‍लेस में सही पोशाक नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अमिनी की मौत के बाद पूरे ईरान में जबरदस्‍त प्रदर्शन हुए। बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने हिजाब हटाकर और बाल काटकर अपना विरोध जताया। सरकार ने प्रदर्शनों को कुलचने चाहा, जिसमें सैकड़ों लोगों को अबतक जान गंवानी पड़ी है। 
 

लोगों के प्रदर्शनों को रोकने के लिए ईरान की सरकार ने कई सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स की पहुंच को सीमित किया है। हालांकि स्‍टारलिंक की सर्विस से कनेक्‍ट करके लोगों को इंटरनेट चलाने और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। स्‍टारलिंक की ओर से इस तरह की पहल नई बात नहीं है। रूस ने पिछले साल जब यूक्रेन पर हमला किया, तब भी स्‍टारलिंक ने वहां अपनी सर्विस पहुंचाई, ताकि आपात स्थि‍ति में लोग इंटरनेट से कनेक्‍ट हो सकें।  

स्‍पेसएक्‍स की स्‍टारलिंक सर्विस दुनियाभर में तेजी से अपने पैर पसार रही है। अबतक करीब 3300 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया जा चुका है। ईरान में पहले भी विरोध-प्रदर्शन हुए है, लेकिन यह विरोध एकदम अलग है। इसे आम लोगों के साथ-साथ देश की स्‍पोर्ट्स टीमों और सेलिब्रिटीज का भी समर्थन मिल रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से यह विरोध, सरकार विरोधी अशांति का सबसे लंबा दौर है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Iran, Elon Musk, SpaceX, Starlink, Iran Protests
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.